
वलसाड.
शराब की बोतलों के साथ डंूगरी पुलिस ने सूरत के नौ कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर इन्हें कोर्ट में पेश किया। बताया गया कि सभी लोग दमण से शराब पीकर लौट रहे थे और कार में भी शराब की बोतलें रखी हुई थीं।
डंूगरी थाने की पुलिस रविवार रात पेट्रोलिंग पर थी, उसी दौरान डंूगरी ब्रिज पर दमण की तरफ से आ रही कार सामने से गुजरी। पुलिस ने शंकास्पद गतिविधि समझ कार का पीछा किया और आगे जाकर उसे रोक लिया। तलाशी लेने पर अंदर शराब की बोतलें रखी मिलीं।
पुलिस के मुताबिक कार में सवार सभी नौ जने कार चालक कमलेश यादव, सूरज मेघराज केशवानी, निलेश मनहर बजाज, पीयूष पूरण अग्रवाल, विक्रम जैन, चन्द्रकुमार जैन, विकास केशव, महेश प्रभुदास सिगरा और अभिषेक राजकुमार तुलसियान शराब के नशे में थे। पकड़े गए लोगों में कई सूरत के बड़े कारोबारी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि कार में मिली शराब की बोतलें दमण से पार्टी कर वापस लौटते समय खरीदी गई होंगी। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर रातभर हवालात में रखा। सोमवार को उन्हें वलसाड कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को नवसारी जेल भेज दिया गया।
दादर-बीकानेर ट्रेन में यात्री की मौत
वापी. दादर-बीकानेर ट्रेन में राजस्थान जा रहे यात्री की मौत हो गई। उसकी पहचान मगाराम शिवजी देवासी (रबारी) के रूप में हुई है।
मूलत: राजस्थान के बाड़मेर में पचपदरा निवासी मगाराम सोमवार को दादर-बीकानेर ट्रेन में सफर कर रहा था। बताया गया है कि अचानक उसकी तबीयत बिगडऩे लगी और भिलाड़ स्टेशन तक आते-आते वह अचेत होकर गिर गया। यात्रियों से सूचना मिलने पर वापी स्टेशन पर आरपीएफ ने पहुंचकर उसे नीचे उतारा। इस दौरान एम्बुलेंस को भी बुला लिया गया था। मगाराम की जांच करने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद उसके पास मिले से फोन पर उसके परिजनों को सूचना दी गई। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
Published on:
16 Apr 2018, 9:32 PM IST
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.