31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूरत

SURAT VIDEO : अब गुजरात बोर्ड 9 की जगह 14 वोकेशनल विषय की लेगा परीक्षा

प्रदेश के स्कूलों में वोकेशनल विषय पसंद करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इस साल पांच नए वोकेशनल कोर्स को पाठ्यक्रम में जोड़ा गया है। जिसके बाद अब प्रदेश के 1,138 स्कूलों में 86 हजार से अधिक विद्यार्थी अलग-अलग 14 वोकेशनल विषय की पढ़ाई कर रहे हैं। नए विषय जुड़ने पर अब गुजरात बोर्ड 14 वोकेशनल कोर्स की परीक्षा आयोजित करेगा।

Google source verification

विद्यार्थी मुख्य विषयों के साथ पसंद के रोजगारलक्षी विषय भी पढ़ें, इस उद्देश्य से गुजरात शिक्षा बोर्ड ने पाठ्यक्रम में वोकेशनल विषय को शामिल किया है। 9वीं से विद्यार्थियों को 14 वोकेशनल विषय में से एक विषय चयन करने का अवसर दिया जाता है। 2017 से लेकर 2023 तक राज्य के 33 जिलों और चार महानगर पालिकाओं की स्कूलों को मिलाकर कुल 1,138 स्कूलों में वोकेशनल विषय की शिक्षा दी जी रही है। हर साल वोकेशनल विषय का चयन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है। अब राज्य के कुल 86,675 विद्यार्थी वोकेशनल विषय पढ़ रहे हैं।