सूरत

SURAT VIDEO NEWS : वीर का शव बरामद करने के लिए पुलिस को नाकों चने चबाने पड़े

- ढाई साल के मासूम वीर की हत्या का मामला - नयना ने कभी जमीन में गाढऩे तो कभी तालाब में फेंकने की बात बता किया गुमराह

2 min read
Jul 01, 2023
SURAT VIDEO NEWS : वीर का शव बरामद करने के लिए पुलिस को नाकों चने चबाने पड़े

सूरत. प्रेमी को हासिल करने के लिए अपने ढ़ाई साल के मासूम पुत्र की हत्या करने वाले नयना ने पुलिस को गुमराह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वीर की हत्या कबूल करने के बाद भी उसने उसके शव का सही ठिकाना नहीं बताया।

मामले की जांच कर रहे डिंडोली पुलिस उप निरीक्षक हरपालसिंह मसाणी ने बताया कि नयना के प्रेमी के बारे में पता चलने पर जब उससे पूछताछ की गई। उसने कहा कि उसका प्रेमी संजु वीर को ले गया होगा। पुलिस ने छत्तीसगढ़ में रहने वाले उसके प्रेमी से पूछताछ की।

उसका लॉकेशन छत्तीसगढ़ में ही मिला। संदेह गहराने पर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने वीर की हत्या करना तो कबूल कर लिया, लेकिन शव का पता नहीं बताया। उसके लिए फिर पुलिस को गुमराह किया। पहले उसने निर्माणाधिन लेक सिटी से कुछ एक खुले में वीर का शव दफनाने की बात बताई।

पुलिस ने जेसीबी की मदद से उसकी बताई गई जगह पर खुदाई करवाई लेकिन कुछ नहीं मिला। उसके बाद उसने कहा कि शव उसने करड़वा तालाब में फेंक दिया था। पुलिस टीम ने दमकल की मदद से करड़वा तालाब में भी तलाश करवाई लेकिन शव नहीं मिला।

जब नयना की मां को वीर की हत्या की बात पता चली और उसने नयना को पीटा। पुलिस ने भी शव बरामद होने पर नयना को गांव जाने देने का भरोसा दिलाया तब उसने लिफ्ट के पैसेज में वीर का शव होने की बात बताई।

सीसीटीवी से मिली मदद

पुलिस ने बताया कि इस मामले की गुत्थी सुलझाने में कंस्ट्रक्शन साइट लेक सिटी के आस पास के सीसीटीवी कैमरों से काफी मदद मिली। आरोपी नयना ने गुमराह करने के लिए कई तरह की कहानियां सुनाई लेकिन गुमराह करने वाली उसकी कई कहानियों का सीसीटीवी ने खुलासा कर दिया। सीसीटीवी से यह भी पुख्ता हो गया कि कोई बाहर का व्यक्ति वहां नहीं आया और वीर बाहर नहीं गया।

क्राइम सीरीयल देखती थी नयना

पुलिस ने बताया कि नयना टीवी पर क्राइम सीरीयल देखने की शौकिन है। वह जानती थी कि हत्या कबूल करने के बाद भी जब तक शव बरामद नहीं होगा तब तक पुलिस कुछ नहीं कर पाएगी। इस लिए वह शव को लेकर पुलिस को गुमराह करती रही।

----------------------------

Published on:
01 Jul 2023 10:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर