3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Takshshila Agnikand; तक्षशिला अग्निकांड को लेकर अब सामने आई यह नई खबर…

तक्षशिला अग्निकांड; तीन की जमानत याचिका पर हाइ कोर्ट में सुनवाई

less than 1 minute read
Google source verification
Takshshila Agnikand; तक्षशिला अग्निकांड को लेकर अब सामने आई यह नई खबर...

patrika

सूरत. तक्षशिला अग्निकांड प्रकरण में न्यायिक हिरासत में कैद मनपा के अधिकारी पराग मुंशी और एस.के.आचार्य तथा बिजली कंपनी के अभियंता दीपक नायक की नियमित जमानत याचिका पर शुक्रवार को उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। अगली सुनवाई 19 नवम्बर को होगी। इस दिन अन्य अभियुक्तों की याचिकाओं पर सुनवाई होगी।


चार्जशीट दायर होने के बाद तक्षशिला अग्निकांड के अभियुक्तों में से 11 जनों ने सेशन कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने सभी की याचिकाएं नामंजूर कर दी थीं। इसके बाद सभी ने उच्च न्यायालय से गुहार लगाई है। शुक्रवार को मनपा अधिकारी पराग मुंशी, एस.के.आचार्य और बिजली कंपनी के अभियंता दीपक नायक की याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने अन्य अभियुक्तों की याचिका पर सुनवाई के लिए 19 नवम्बर का दिन तय किया। गौरतलब है कि 24 मई को सरथाणा के तक्षशिला आर्केड में भीषण आग से 22 जनों की मौत हो गई थी और 15 जने घायल हो गए थे। पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस कोर्ट में चार्जशीट पेश कर चुकी है और मामला सुनवाई के लिए लंबित है।

Story Loader