5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आयकर विभाग को जवाब का इंतजार

पलसाणा-दस्तान क्षेत्र की 76 लाख रुपए की जमीन 45 करोड़ रुपए में बेचने के मामले में 11 करोड़ रुपए टैक्स

less than 1 minute read
Google source verification

image

Mukesh Kumar Sharma

Oct 08, 2016

surat

surat

सूरत।पलसाणा-दस्तान क्षेत्र की 76 लाख रुपए की जमीन 45 करोड़ रुपए में बेचने के मामले में 11 करोड़ रुपए टैक्स वसूलने के लिए आयकर विभाग रिकवरी के मूड में है। विभाग कंपनी की ओर से जवाब का इंतजार कर रहा है। यदि कंपनी की ओर से कोई जवाब नहीं मिला तो विभाग डायरेक्टर्स से वसूली कर सकता है। हालांकि अभी कंपनी के पास ट्रिब्यूनल में जाने का विकल्प बचा है।

आयकर विभाग टैक्स कलेक्शन बढ़ाने के लिए बड़ी रिकवरी वाले सभी मामलों में कार्रवाई तेज कर रहा है। इस मामले में विभाग टैक्स रिकवरी के प्रयास में जुट गया है। आयकर विभाग ने कंपनी को 11 करोड़ रुपए कैपिटल गेन टैक्स भरने का निर्देश दिया था। टैक्स वसूलने के लिए विभाग कंपनी का बैंक अकाउंट सीज करने और अन्य मिल्कियत जब्त करने की कार्रवाई के मूड में है। इसके बाद कंपनी के डायरेक्टर्स को भी नोटिस भेजा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग ने तमाम बड़े मामलो में नोटिस भेजकर जल्द से जल्द टैक्स भरने को कहा है और जो टैक्स नहीं भर रहे हैं, उनके बैंक अटैचमेन्ट की कार्रवाई शुरू की गई है।

यह है मामला

वित्तीय वर्ष 2012-13 में एक नेता के बेटे की वराछा स्थित कंपनी ने 78 लाख रुपए की जमीन एक क ॉर्पोरेट कंपनी को 45 करोड़ रुपए में बेची थी। पलसाणा-दस्तान की इस जमीन के मामले में आयकर विभाग ने 11 करोड़़ रुपए कैपिटल गेन टैक्स भरने का नोटिस दिया है। पिछसे दिनों इस मामले में कंपनी ने अपील में गुहार लगाई थी, लेकिन वहां वह विफल रही।