
The first auto passengers were made to have unnatural sex
सूरत।युवक और किशोरों का अपहरण कर उनसे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के बाद उनकी हत्या करने वाले तीन जनों को अमरोली पुलिस ने सोमवार को धर दबोचा। इनमें एक नाबालिग किशोर शामिल है। पुलिस ने दावा किया है कि अभियुक्तों के पकड़े जाने से शहर में हुईं चार हत्याओं के मामलों की गुत्थी सुलझ गई है।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए अभियुक्तों का नाम उत्राण तापीनगर-2 निवासी अजय उर्फ डाह्यो उर्फ डब्बी डाह्याभाई जादव (21), उत्राण हलपतिवास निवासी रवि भीखू नायका (18) है। एक बालारोपी है। दो अभियुक्त ऑटो चलाते हंै, जबकि नाबालिग मजदूरी करता है। पुलिस ने बताया कि अमरोली क्षेत्र में मकर सक्रांति के दिन एक किशोर का हत्या किया हुआ शव मिलने की वारदात की जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने तीनों को धर दबोचा। पूछताछ में अभियुक्तों ने कबूल किया कि किशोर की हत्या उन्होंने ही की थी। उस दिन किशोर को उन्होंने सहारा दरवाजा के पास ऑटो में बैठाया। बाद में चाकू की नोक पर उसका अपहरण कर उसे मोटा वराछा क्षेत्र के एक फार्म हाउस के पीछे ले गए। वहां उन्होंने किशोर से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए और बाद में गला रेत कर उसकी हत्या कर फरार हो गए।
पूछताछ में उन्होंने इसी तरह कतारगाम में दो और कापोद्रा में एक हत्या करना भी कबूल किया। पुलिस के मुताबिक एक साल पहले अजय और रवि अमरोली रेलवे ब्रिज के नीचे मछली पकडऩे गए थे, तब एक भिखारी पर उनकी नजर पड़ी। उन्होंने उसे बंदी बना लिया और उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने लगे। वृद्घ प्रतिकार करने लगा तो पकड़े जाने के डर से दोनों ने उसका गला रेत दिया और सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी थी। इसी तरह पांच महीने पहले अजय की मुंहबोली बहन को एक युवक परेशान कर रहा था।
दोनों उस युवक को कापोद्रा बस स्टैण्ड से ऑटो में बैठाकर धारूकावाला कॉलेज के पीछे तापी नदी किनारे ले गए। उन्होंने युवक के हाथ-पैर बांध दिए और उससे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के बाद उसकी हत्या कर दी। इसके अलावा डेढ़ महीने पहले गजेरा सर्किल के पास एक युवक उनके ऑटो में बैठा और अश्विनीकुमार श्मशान भूमि के पास उतरा। दोनों ने उसका पीछा किया और तापी किनारे उसे घसीट कर ले जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी भी उन्होंने गला रेत कर तथा सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद वह पर्स, मोबाइल फोन तथा नकद रुपए निकाल लेते थे।
अजय के किन्नरों से प्रेम संंबंध
पुलिस ने बताया कि अजय ऑटो चलाता है। दो साल पहले कापोद्रा बस स्टैण्ड के पास उसकी दोस्ती कुछ किन्नरों से हो गई। तब से वह किन्नरों को अपने ऑटो में घुमाता था। दो किन्नरों के साथ उसके प्रेम संबंध रहे। पुलिस का मानना है कि किन्नरों से प्रेम संबंध के बाद ही उसका पुरुषों के प्रति आकर्षण बढ़ा होगा और इसी कारण वह इस तरह की विकृत हरकत करने लगा होगा।
दोनों की मानसिक जांच करवाई जाएगी
पुलिस ने बताया कि जिस तरह युवक और किशोरों का अपहरण कर दोनों अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के बाद हत्या करने के आदी हो चुके थे, उसे देखते हुए इनकी मानसिक और मेडिकल जांच कराई जाएगी, जिससे पुलिस अहम सबूत जुटा सके।
Published on:
06 Aug 2018 06:20 am

बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
