
SURAT NEWS : वासना के वजन तले दबकर खत्म हो गई फूल सी मासूम जिंदगी
सूरत. सचिन थानाक्षेत्र के कप्लेथा में जधन्य अपराध सामने आया है। नराधम युवक ने मात्र दो साल की बच्ची का अपहरण किया। उसके बाद बलात्कार कर मौत के घाट उतार डाला। सोमवार मध्य रात्रि मासूम का शव बरामद होने पर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आलाधिकारियों के साथ जांच में जुटी पुलिस ने कुछ घंटो के भीतर ही आरोपी भी धर दबोचा।
जानकारी के अनुसार आरोपी इस्माइल अंजार (23) ने दो साल की मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाया। सोमवार रात करीब आठ बजे वह बच्ची को अपने साथ ले गया, लेकिन फिर लौट कर नहीं आया। बच्ची के श्रमिक माता-पिता ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन दोनों का कोई अता पता नहीं चला।
उन्होंने पुलिस को खबर की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुंरत अलग-अलग टीमें बना कर तलाश में जुट गई। मध्यरात्रि बाद तालाब के निकट वीरान मकान के अहाते में झाडिय़ों के बच्ची का शव मिला।
बच्ची से बलात्कार के बाद उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने शव को न्यू सिविल अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम कर चिकित्सकों ने आरोपी के शरीर के नीचे दबने से बच्ची की दर्दनाक मौत होने की आशंका व्यक्त की हैं।
उसका गला घोंटने या अन्य किसी वस्तु या हथियार से वार का कोई निशान नहीं मिला हैं। कुछ घंटों के भीतर पुलिस फरार होने का प्रयास कर रहे इस्माइल को कप्लेथा चेक पोस्ट से गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया। उससे विस्तृत पूछताछ कर पुलिस साक्ष्य जुटा रही है।
पेट पर मिले काटने के निशान
पुलिस ने बताया कि बच्ची के गुप्तांग के अलावा पेट पर भी निशान मिले हैं। आरोपी ने दांतों से पेट पर काटा था। वह उसे बहला-फुसला कर कनाड़ा में रहने वाले एनआरआई सईद पटेल के वीरान मकान में ले गया। तालाब के निकट उनका मकान वर्षो से बंद पड़ा है।
घर के पीछे बड़े अहाते में बहुत सारी झाडिय़ां हैं, अहाते की चार दीवारी भी कई जगह जर्जर हो चुकी है। जिसकी वजह से कोई भी आसानी से अंदर घुस सकता है। अहाते में ही झाडिय़ों के बीच उसने वारदात को अंजाम दिया। मौके पर खून के निशान भी मिले हैं।
चिप्स दिलवाने के बहाने ले गया था
कप्लेथा में लकड़ी की आरी पर दिहाड़ी मजदूरी करने वाला इस्माइल बच्ची के श्रमिक पिता को जानता था। उससे उसकी मित्रता थी। जिसके चलते वह उनके घर अक्सर आता जाता था। मृतक बच्ची उसे चाचा कहती थी। वह उसके साथ खेलता भी था। अक्सर उसे चिप्स व चॉकलेट दिलाने ले जाता था। सोमवार रात आठ बजे भी वह घर आकर उसे चिप्स दिलवाने के लिए ले गया था।
मामले की जांच एसीपी को सौंपी
सचिन पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 363, 364, 376/2, 376/1 व पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बच्ची दलित परिवार की होने के कारण पुलिस ने एक्ट्रोसिटी एक्ट की धाराएं भी शामिल की हैं। मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त एससीएसटी सेल एम.डी.उपाध्याय को सौंपी गई है।
चार साल में छह नराधमों को फांसी की सजा सुनाई
यहां गौरतलब है कि पिछले चार वर्षो में इसी तरह के मामलों में सूरत कोर्ट ने आधा दर्जन नराधमों को फांसी की सजा सुना चुकी हैं। 2019 में नराधम अनिल यादव से यह सिलसिला शुरु हुआ था। उसके बाद गुड्डू यादव, दिनेश बैसाणें, लल्लनसिंह, हर्ष सहाय गुर्जर को भी फांसी की सजा सुनाई गई थी। तीन दिन पूर्व ही कोर्ट ने चौकबाजार क्षेत्र में छह साल की बच्ची से बलात्कार कर हत्या के मामले में आरोपी मुकेश पंचाल को भी फांसी की सजा सुनाई थी। इनमें से सिर्फ अनिल यादव की फांसी को हाईकोर्ट से मंजूरी मिल गई है। शेष मामले अभी हाईकोर्ट में लंबित हैं।
ग्रामिणों में रोष, परिवार स्तब्ध
इस्माइल का परिवार नवसारी के अलीपोर गांव का मूल निवासी है। अविवाहित इस्माइल पिछले चार वर्षो से कप्लेथा में अपने माता-पिता व दो बहनों के साथ रहता है। इस घटना के बाद से उसके परिजन स्तब्ध है। वहीं ग्रामिणों में जबरदस्त रोष है। ग्रामिणों के रोष को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन गांव में कुछ पुलिस बल भी तैनात कर दिया है।
------------
Published on:
28 Feb 2023 09:43 pm

बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
