4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वकील पर हमले का मामला: वकीलों ने किया प्रयास आरोपी टीआरबी जवान को पीटने का प्रयास

कड़े बंदोबस्त के बीच हुई पेशी, - कोर्ट ने पांच दिन का रिमांड मंजूर किया, वकीलों ने विरोध में तो टीआरबी जवान के समर्थंकों ने समर्थन में लगाए नारे

2 min read
Google source verification
वकील पर हमले का मामला: वकीलों ने किया प्रयास आरोपी टीआरबी जवान को पीटने का प्रयास

वकील पर हमले का मामला: वकीलों ने किया प्रयास आरोपी टीआरबी जवान को पीटने का प्रयास

सूरत. वाहन चालकों से अवैध वसूली का वीडियो बनाते समय वकील मेहुल बोघरा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार ट्रैफिक ब्रिगेड के जवान साजन भरवाड़ को शनिवार को कड़े पुलिस बंदोबस्त के बीच कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के दौरान वकीलों ने कोर्ट परिसर में ना सिर्फ हंगामा मचाया, बल्कि आरोपी की पिटाई करने का भी प्रयास किया। पुलिस किसी तरह बचाते हुए आरोपी को ले गई। कोर्ट ने आरोपी का पांच दिन का रिमांड मंजूर किया है।


सरथाणा क्षेत्र में गुरुवार को वकील मेहुल बोघरा पर टीआरबी जवान के जानलेवा हमले की घटना सामने आने के बाद मामला तूल पकडऩे लगा। थाने के घेराव के बाद पुलिस ने आरोपी साजन भरवाड़ के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। शनिवार दोपहर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। घटना को लेकर वकील आक्रोशित हैं। शनिवार को आरोपी की कोर्ट में पेशी की खबर मिलते ही सैंकड़ों वकील कोर्ट परिसर में इकठ्ठा हो गए। माहौल को देखते हुए पुलिस ने कोर्ट परिसर में बंदोबस्त तैनात कर दिया। वहीं, कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी को कोर्ट में पेश किया। इस दौरान वकीलों ने आरोपी की पिटाई करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने वकीलों को खदेड़ दिया। पेशी से लेकर आरोपी को कोर्ट से ले जाने तक वकील डटे रहे। उन्होंने आरोपी तथा पुलिस के खिलाफ नारे लगाए तो कोर्ट में आरोपी के समर्थन में भी कुछ लोग पहुंच गए। उन्होंने भी आरोपी के समर्थन में नारे लगाए, जिससे माहौल गरमा गया। पुलिस ने किसी तरह हालात पर काबू पाया।

मुंबई के वकील ने पेश किया वकीलपत्र


सूरत जिला वकील मंडल ने आरोपी साजन भरवाड़ के पक्ष में शहर के वकीलों से वकीलपत्र पेश नहीं करने की अपील की थी। शनिवार को जब आरोपी को कोर्ट में लाया गया तो सूरत समेत गुजरात के किसी भी वकील ने वकीलपत्र पेश नहीं किया। आखिर में मुंबई के एक वकील ने वकीलपत्र पेश कर बचाव पक्ष की ओर से पैरवी की।

Story Loader