बताया जाता है कि हादसे के बाद कार सवार लोग मौके से फरार हो गए। सूत्रों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटर साइकिलों पर सवार एक महिला और दो पुरुष उछलकर ब्रिज से नीचे गिर गए। ऊंचाई से गिरने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बुरी तरह जख्मी हो गए।