14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रोफेशनल चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को दिए टिप्स

सूरत ब्रांच आईसीए आईडब्ल्यूआईआरसी ने किया नेशनल कॉन्फरन्स -2021 का आयोजन

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Oct 03, 2021

प्रोफेशनल चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को दिए टिप्स

प्रोफेशनल चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को दिए टिप्स

सूरत. चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की दो दिवसीय नेशनल कॉन्फरन्स में विशेषज्ञों ने प्रोफेशनल चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को जीएसटी और इनकम टेक्स सहित अन्य विषयों पर टिप्स दिए।

सूरत ब्रांच ऑफ इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इन्डिया ऑफ वेस्टर्न इन्डिया रीजनल काउंसिल ने सूरत में दो दिवसीय नेशनल कॉन्फरन्स-2021 का आयोजन किया था। कॉन्फरन्स के विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञों ने प्रोफेशनल्स के साथ जरूरी जानकारियां साझा कीं। मुंबई से आए टी. पी. ओसवाल और सुशील लाखानी ने एनआरआई टेक्सेशन और क्रॉस बॉर्डर ट्रांजेक्शन के विषय पर जानकारी दी। उन्होंने विदेशी लेन-देन पर टैक्स की गणना के टिप्स दिए। सरकार के सलाहकार रहे गिरीश आहूजा और सुप्रीम कोर्ट के वकील सौरभ सोपरकर ने पुराने अधिनियम 148 और संशोधित अधिनियम 148 (ए) के प्रावधानों की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि धारा 148 (ए) के तहत अब तीन साल तक के मामलों को फिर ओपन किया जा सकता है। जो अधिकार पहले जॉइऩट कमिशनर के पास था वह अब चीफ कमिशनर या इससे ऊपर के अधिकारियों को दिया गया है।

सीए इंस्टीट्यूट के पूर्व अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने जीएसटी पर इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम करने के तरीके समझाए। उन्होंने इनपुट क्रेडिट से संबंधित धारा 16, 17, 18 और रूल 41 और 42 पर फोकस किया। सेंट्रल काउंसिल के मेम्बर सीए जय छैरा ने सीए पेशे में भविष्य के अवसरों के बारे में जानकारी दी। अहमदाबाद से आए सीए निपुण संघवी ने इन्सॉलवंसी प्रेक्टिस की जानकारी देते हुए बताया कि इस एक्ट के अस्तित्व में आने के बाद बैंकरप्ट कंपनियों पर शिकंजा कसेगा। कॉन्फरन्स के समापन सत्र में मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा ने लीडरशिप के गुर सिखाए।
कार्यक्रम के आयोजन में नवीन जैन, पूजा मुरारका, राहुल अग्रवाल, अरुण नारंग, अश्विन बाउवाला, चयन अग्रवाल, जॉनी जैन, मिहिर ठक्कर, मनोज जैन समेत अन्य लोगों का सहयोग रहा।

सुमन स्कूलों में पढ़ाने वाले 56 सीए सम्मानित

नेशनल कॉन्फरन्स के दौरान सुमन स्कूल में कक्षा 11 और 12 के छात्रों को एकाउन्ट पढ़ाने वाले 56 सीए को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने सभी सीए को सम्मानित किया।