सूरत

बेमौसमी बारिश और गर्मी से लोग परेशान

माह के अंत तक गर्मी से राहत मिलने के आसार कम

less than 1 minute read
Nov 23, 2021
बेमौसमी बारिश और गर्मी से लोग परेशान

सिलवासा. नवम्बर माह का पारा लोगों के पसीने छुड़ा रहा है। पिछले एक सप्ताह से बेमौसम बारिश अंचल के किसी ना किसी क्षेत्र में हो रही है। इसी के साथ उमस और गर्मी भी पसीने छुड़ा रही है। मौसम विभाग के अनुसार माह के अंत तक गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। कहने को तो ठंड के मौसम की शुरूआत हो चुकी है, लेकिन मौसम में गर्मी और उमस बरकरार है।

गत सप्ताह बारिश होने से तापमान में गिरावट की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन पारा गिरने के बजाए और बढ़ गया। दिन तो दिन, रात के तापमान में भी असामान्य वृद्धि से लोग बेहाल हंै। सोमवार रात को बारिश होने से उमस और दिन का तापमान उबाल मार रहा है। स्काईमेट के अनुसार अरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण आसमान में बादल छाए हुए हैं। इससे उमस काफी बढ़ गई है। वहीं उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं का प्रवाह भी थम गया है। माह के अंत तक तापमान में राहत मिलने की संभावना कम है, इसके बाद अरब सागर में बना सिस्टम हट जाएगा और न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। क्योंकि उत्तर से ठंडी हवाओं का प्रवाह दक्षिण की और होने लगेगा।

Published on:
23 Nov 2021 08:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर