3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT NEWS : फोरेक्स मार्केट में निवेश का झांसा देकर करते थे ठगी

- रांदेर पुलिस ने फ्लैट पर मारकर दो जनों को पकड़ा, एक अन्य फरार

2 min read
Google source verification
SURAT NEWS : फोरेक्स मार्केट में निवेश का झांसा देकर करते थे ठगी

SURAT NEWS : फोरेक्स मार्केट में निवेश का झांसा देकर करते थे ठगी

सूरत. फोरेक्स मार्केट में निवेश के बहाने लोगों को अपने जाल में फंसा कर उनके साथ ठगी करने वाले गिरोह से जुड़े दो जनों को रांदेर पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं, जबकि एक अन्य फरार बताया जा रहा है।

रांदेर थाना प्रभारी ए.एस.सोनारा ने बताया कि रांदेर निषाद सोसायटी निवासी अल्ताफ नवीवाला व अब्दुल्ला नवीवाला फरार अबुबकर नवीवाला के साथ मिल कर ठगी का रैकेट चलाते थे। वे नियोजित साजिश के तहत लोगों को मैसेज व कॉल कर फोरेक्स मार्केट में निवेश तगड़े रिटर्न का झांसा देकर अपने जाल में फंसाते थे।

लोगों को अलग अलग एप के लिंक भेज कर उनके अकाउन्ट बनवाते थे। उनके यूजरनेम व पासवर्ड अपने पास रख लेते थे। शुरू में अपने अलग-अलग बैंक खातों में उनसे 5-10 हजार रुपए का निवेश करवाते थे। उन्हें निवेश की गई राशि पर मुनाफा लौटा कर उनका भरोसा जीतते थे।

जब कोई निवेशक बड़ा निवेश करता था तो निवेश की गई राशि हजम कर जाते थे। उनके कॉल का जवाब देना बंद कर देते थे। उनके इस गोरखधंधे के बारे में रांदेर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने दिवाली बाग कॉम्युनिटी हॉल के पास निषाद सोसायटी स्थित अबुबकर के फ्लैट पर छापा मारा।

अल्ताफ व अब्दुल्ला को गिरफ्तार कर लिया। दोनों प्राथमिक पूछताछ में बताया कि वे पिछले दो महीनों से इस तरह लोगों के साथ ठगी कर रहे थे। पुलिस उनके मोबाइल फोन व बैंक खातों की जांच कर रही हैं। जांच के बाद ही पता चल पाएगा की उन्होंने कितने लोगों के साथ ठगी की। अबुबकर फरार है, उसकी तलाश जारी है।

टेलिग्राम से लेते थे लोगों का डेटा

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी मोबाइल फोन से ही ठगी का रैकेट चलाते थे। वे टेलिग्राम से लोगों के मोबाइल नम्बर आदि का डेटा हासिल करते थे। उसके बाद उन्हें लगातार मैसेज कर फोरेक्स में निवेश की अलग-अलग स्कीमें बता कर अपने जाल में फंसाते थे।

---------------------

Story Loader