सूरत

SURAT NEWS : मोबाइल कॉल पर थाई युवतियों को भेजता था ग्राहकों के पास

- पुलिस ने जाल बिछाकर देह व्यापार रैकेट चलाने वाले युवक व उसकी विदेशी महिला पार्टनर को पकड़ा

less than 1 minute read
Oct 22, 2023
SURAT NEWS : मोबाइल कॉल पर थाई युवतियों को भेजता था ग्राहकों के पास

सूरत. मोबाइल कॉल पर देह व्यापार के लिए थाई युवतियां मुहैया करवाने वाले एक युवक व उसकी महिला पार्टनर को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। पुलिस के मुताबिक अडाजण श्रृति रेजिडेंसी निवासी मीत हरियाणी अपनी पार्टनर पीपलोद सारस्वत नगर निवासी थाईलैंड की महिला सुजित्रा उर्फ टीना के साथ मिल कर देह व्यापार का रैकेट चलाता था।

वह मोबाइल फोन के जरिए ग्राहकों का संपर्क करता था। उन्हें वॉट्सएप पर थाई युवतियों के फोटोग्राफ्स भेजता था। ग्राहक को जो युवती पसंद उसके हिसाब से अपने कमीशन के साथ भाव कर उससे पेमेंट लेता था, फिर ग्राहक की बताई गई जगह पर युवतियों को भेजता था। मीत के इस गोरखधंधे के बारे में पता चलने पर पुलिस टीम ने जाल बिछाया। पुलिस ने अपने एक मुखबिर के जरिए मीत को कॉल करवाकर संपर्क किया।

मीत ने उसे विभिन्न युवतियों के फोटोग्राफ्स भेजे जिनमें से एक पसंद कर उसने अलथाण स्थित अटलांटा बिजनेस हब के पास बुलाया। पुलिसकर्मी भी सादे कपड़ों में अटलांटा बिजनेस हब के आस पास फैल गए। कुछ देर बाद मीत और उसकी महिला पार्टनर के थाई युवती को लेकर वहां पहुंचे। बातचीत के बाद मुखबिर से इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने मीत व उसकी महिला पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ अलथाण पुलिस थाने में मामला दर्ज किया।

मोबाइल फोन की जांच

पुलिस को दोनों के कब्जे से तीन महंगे मोबाइल फोन बरामद हुए है। जिनकी जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि मीत सौराष्ट्र के अमरेली निवासी है तथा चॉकलेट का कारोबार करता है। थाई महिला के संपर्क में आने के बाद उसने यह घंघा भी शुरू कर दिया। थाई महिला ही थाई युवतियों को तैयार करती थी।

Published on:
22 Oct 2023 05:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर