
VNSGU : प्रोफेशनल कोर्स का स्थानीय माध्यमों पर पड़ रहा है असर
वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय Veer Narmad South Gujarat University (वीएनएसजीयू) VNSGU के गुजराती और हिंदी माध्यम कॉलेजों के सामने अंग्रेजी माध्यम कॉलेजों में अधिक प्रवेश इस बात की पुष्टि कर रहे हैं। इस बदलते ट्रेंड को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ कॉलेज संचालक भी चिंतित हैं। वीएनएसजीयू के अंडर ग्रेजुएट (यूजी) कोर्स में पिछले डेढ़ माह से प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। प्रवेश प्रक्रिया के सामने आए आंकड़े इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। गुजराती और हिंदी माध्यम के सामने अंग्रेजी माध्यम में अधिक प्रवेश हुए हैं। स्वनिर्भर अंग्रेजी माध्यम की 64 प्रतिशत सीटों के सामने गुजराती माध्यम की 45 प्रतिशत सीटें ही भर पाई है। वैसे ही अनुदानित अंग्रेजी माध्यम की 71 और गुजराती की 69 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश हुए हैं।
- अंग्रेजी में यूजी डिग्री :
अंग्रेजी में यूजी डिग्री करने वाले बढ़ेप्राध्यापकों का कहना है कि कई सालों से बीकॉम, बीबीए और बीसीए के साथ अन्य प्रोफेशनल कोर्स करने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है। प्रोफेशनल कोर्स की सारी पढ़ाई अंग्रेजी में होती है। उच्च शिक्षा में आगे भी अंग्रेजी का प्रभाव अधिक है। इसलिए अंग्रेजी में यूजी डिग्री करने वाले बढ़ रहे हैं।
- सीटें खाली पड़ी है :
अब तक हुए प्रवेशवीएनएसजीयू ने दक्षिण गुजरात के कॉलेजों को सूरत, बारडोली, भरूच, नवसारी और वलसाड ऐसे पांच जोन में विभाजित किया है। सभी जोन के कॉलेजों को मिलाकर कॉमर्स की कुल 29,566 सीटों के सामने अब तक 16,669 सीटों पर ही प्रवेश हुए हैं। अभी भी स्वनिर्भर में 44 और अनुदानित में 30 प्रतिशत सीटें खाली पड़ी है।
- 20 प्रतिशत का अंतर :
वीएनएसजीयू ADMISSION 2023 संबद्ध हिंदी माध्यम का एक ही कॉलेज है। उसमें भी उंगलियों पर गिन सके उतने ही विद्यार्थियों के प्रवेश हुए हैं। सूरत में गुजराती माध्यम की 17 कॉलेजों में 4,565 सीटों के सामने 2,068 सीटों पर और 19 अंग्रेजी माध्यम कॉलेजों की 6,620 सीटों के सामने 4,233 सीटों पर प्रवेश हुए हैं। अंग्रेजी माध्यम की 65 तो गुजराती की 45 प्रतिशत सीटें ही भरी हैं। गुजराती और अंग्रेजी माध्यम के प्रवेश के बीच 20 प्रतिशत का अंतर है। अभी भी प्रवेश प्रक्रिया चल रही है, इसलिए यह अंतर बढ़ सकता है।
- माध्यम कॉलेज सीटें प्रवेश प्रतिशत
निजी अंग्रेजी - 19 6620 - 4233 - 65
निजी गुजराती - 17 4565 - 2068 - 45
कुल - 36- 11185 - 6301 - 56
- अनुदानित कॉलेज की स्थिति
अनुदानित अंग्रेजी - 5 - 1305 - 921 - 71
अनुदानित गुजराती - 9 - 4635 - 3209 - 69
कुल - 14 - 5940 - 4130 - 70
- जोनवाइज प्रवेश
जोन - सीटें - प्रवेश
सूरत - 17,125 - 10,348
बारडोली - 2,525 - 951
भरूच - 3000 - 1665
नवसारी - 2,850 - 1,511
वलसाड - 4,066 - 2,194
Published on:
25 Jul 2023 07:08 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
