- गुजरात के 6 और राजस्थान के 3 विवि सूची में :
इस PM-USHA scheme सूची में गुजरात के दो विश्विद्यालय है, जिन्हें 100 करोड़ का अनुदान मिला है। इनमें दक्षिण गुजरात के सूरत में स्थित वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्विद्यालय (बीएनएसजीयू) को 100 और राजकोट स्थित सौराष्ट्र विश्विद्यालय को 100 करोड़ अनुदान की सूची में हैं। इसके अलावा गुजरात के अन्य चार और राजस्थान के तीन विश्विद्यालय 20 करोड़ की सूची में हैं। इनमें अहमदाबाद स्थित गुजरात विश्विद्यालय, आनंद स्थित सरदार पटेल, जूनागढ़ स्थित भक्त कवि नरसिंह महेता, कच्छ स्थित क्रांतिगुरु श्यामजी कृष्ण वर्मा कच्छ विश्विद्यालय, राजस्थान के बांसवाड़ा स्थित गोविंदगुरु विश्विद्यालय, बीकानेर स्थित महाराजा गंगासिंह विश्विद्यालय और जोधपुर स्थित एमबीएम विश्विद्यालय का नाम शामिल है।
- प्रधान मंत्री जल्द करेंगे उद्घाटन :
विश्वविद्यालयों के विकास के लिए पीएम-यूएसएचए PM-USHA scheme योजना शुरू की गई है। इस योजना में वीएनएसजीयू को 100 करोड़ का अनुदान मिला है। जो खुशी की बात हैं। प्रधान मंत्री इस योजना का जल्द उद्घाटन करेंगे। जिन्हें अनुदान मिला है उन्हें जल्द राशि भी मिलना शुरू हो जाएगी। यूजीसी ने इस संदर्भ में अधिसूचना भी जारी कर दी है।
- डॉ. आरसी गढ़वी, कुलसचिव, वीएनएसजीयू