
सूरत. बाबा श्याम की नगरी खाटुधाम में फाल्गुन महोत्सव के दौरान बाबा श्याम के संग होली खेलने के लिए सूरत समेत दक्षिण गुजरात से हजारों श्याम भक्तों का खाटूधाम जाने का सिलसिला जल्द शुरू होने वाला है। खाटूधाम यात्रा के सिलसिले में अकेले सूरत महानगर में करीब डेढ़ दर्जन श्यामप्रेमी मंडलों की तैयारियां जोर-शोर से जारी है।
सूरतनगरी में तीन दर्जन से अधिक बाबा श्याम की प्रेमी संस्थाओं की सक्रियता सिटीलाइट, न्यू सिटीलाइट, वेसू, अलथाण, घोडदौड़ रोड, भटार, परवत पाटिया समेत कई इलाकों में प्रत्येक रविवार को श्रीश्याम कीर्तन, श्रीश्याम भजन संध्या, अखण्ड ज्योत पाठ समेत अन्य कार्यक्रमों में दिखाई देती है। फाल्गुन मास में खाटुधाम में आयोजित होने वाले फाल्गुन लक्खी मेले में भाग लेने के लिए स्थानीय संस्थाओं ने तैयारियां तेज कर दी है और अगले दिनों में खाटूधाम जाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। विभिन्न संगठनों की ओर से सूरत में निशान ध्वज पूजन के बाद निर्धारित दिवस पर रेलगाड़ी से जयपुर , रींगस आदि की यात्रा होगी। बाद में सभी मंडलों के हजारों यात्री रींगस से 17 किमी की पैदल यात्रा तय कर खाटुधाम पहुंचेंगे और वहां बाबा के दरबार में निशान अर्पित करेंगे।
मंडल दिनांक ट्रेन
श्रीश्याम गुणगान सेवा समिति 16 फरवरी गणगौर
श्रीबांकेबिहारी सेवा समिति 17 फरवरी गणगौर
श्रीश्याम प्रेम मंडल 19 फरवरी गणगौर
लखदातार सेवा संघ 19 फरवरी चंडीगढ़ सुपर.
श्रीरंगीला श्याम सेवा समिति 20 फरवरी गरीबरथ
श्रीसोमोलाई हनुमान युवा मंच 20 फरवरी गणगौर
श्रीश्याम सेवा समिति 20 फरवरी गरीब रथ
देवप्रयाग श्याममंडल 21 फरवरी बांद्रा-दिल्ली
श्रीश्याम अखण्ड ज्योत सेवा समिति 21 फरवरी बांद्रा-दिल्ली
श्रीश्याम प्रचार मंडल 22 फरवरी चंडीगढ़ सुपर.
श्रीश्याम सरकार यात्रा संघ 22 फरवरी चंडीगढ़ सुपर.
श्रीश्याम भक्त मित्र मंडल 23 फरवरी गणगौर
एक-एक मंडल में सौ से ज्यादा यात्री
फाल्गुन लक्खी मेले में सूरत से जाने वाले विभिन्न श्याम प्रेमी मंडलों में सौ से अधिक श्यामभक्त यात्री के रूप में शामिल रहेंगे। सभी मंडलों की यात्रा कोटा व अजमेर रेलमार्ग से होती है। इसके अलावा निजी बसों व निजी वाहनों से भी बड़ी संख्या में श्यामभक्त फाल्गुन मेले में भाग लेने के लिए खाटूधाम जाएंगे।
अन्य भी है संस्थाएं
खाटूधाम में फाल्गुन मेले में भाग लेने के लिए सूरत से जाने वाली संस्थाओं में श्री सांवरिया सेवा संघ, श्रीश्याम ज्योत सेवा समिति, नारायण सेवा समिति, श्रीश्याम भक्त मंडल, कड़ोदरा, लखदातार सेवा संघ आदि शामिल है।
Published on:
07 Feb 2018 08:37 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
