27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कपड़ा उद्योग के विकास में महिलाओं का योगदान अमूल्य

महिला श्रम दिवस पर कार्यक्रम

2 min read
Google source verification
file

कपड़ा उद्योग के विकास में महिलाओं का योगदान अमूल्य

सूरत

सिद्धि विनायक साड़ी कंपनी और साउथ गुजरात प्रोडक्टिविटी काउंसिल की ओर से सोमवार को महिला श्रम दिवस पर लक्ष्मीपति मिल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक संगीता पाटिल ने महिलाओं के लिए केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। लक्ष्मीपति ग्रुप के एमडी संजय सरावगी ने कहा कि सूरत का कपड़ा उद्योग महिलाओं का आभारी है। उनकी कंपनी में एक हजार महिलाएं काम करती हैं। महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले, इसके लिए कंपनी की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कंपनी का लक्ष्य 2000 महिलाओं को रोजगार प्रदान करने का है। कार्यक्रम में साउथ गुजरात प्रोडक्टिविटी काउंसिल की प्रमुख आशा दवे, रोजगार अधिकारी पारूलबेन पटेल तथा लेबर कमिश्ननर जे.वी. बोडाट भी मौजूद थे।

अंगदान के लिए जागृति कार्यक्रम
सूरत. चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन और डोनेट लाइफ संस्था की ओर से मंगलवार को अंगदान पर जागृति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सीए एसोसिएशन के सेक्रेटरी हार्दिक काकडिय़ा ने बताया कि जेडी गाबाणी हॉल, हीराबाग में शाम पांच बजे से होने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सीए परिवार अंगदान की शपथ लेंगे।

कोमल है, कमजोर नहीं, शक्ति का नाम ही नारी है...
महिला सशक्तिकरण पखवाड़े के अंतर्गत सोमवार को सूरत शहर पुलिस और सुरक्षा सेतु सोसायाटी की ओर से महिला सशक्तिकरण रैली का आयोजन किया गया। सुबह दस बजे अठवा लाइंस पुलिस मुख्यालय से रैली की रवानगी के अवसर पर पुलिस आयुक्त सतीश शर्मा और अन्य आला अधिकारी मौजूद थे। रैली में शहर पुलिस की महिला पुलिस अधिकारी, महिला पुलिसकर्मी तथा सामाजिक संस्थाओं की महिला कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। रैली पुलिस मुख्यालय से अठवागेट और वहां से यू-टर्न लेकर अठवा लाइंस पुलिस कम्युनिटी हॉल पर संपन्न हुई। रैली के दौरान महिलाओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के साथ विभिन्न संदेश लिखे बैनर हाथों में थाम कर महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरुकता का प्रयास किया। रविवार को वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय के कन्वेंशन सेंटर में नो युअर राइट विषय पर सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिसमें एक हजार से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया था।