
WORLD YOGA DAY: दो स्थल पर जुटेंगे सैकड़ों लोग और करेंगे योग
सूरत. विश्व योग दिवस के उपलक्ष में 21 जून मंगलवार को शहर में आयोजित योग-प्राणायाम कार्यक्रम शृंखला में राजस्थान पत्रिका भी सहयोगी बन सैकड़ों लोगों के बीच स्वस्थ मन-तंदुरुस्त मन का मंत्र बांटेगा। योग-प्राणायाम के कार्यक्रम पतंजलि योगपीठ के योगगुरु स्वामी रामदेव के अनुभवी योगाचार्य गौरीशंकर के सानिध्य में किए जाएंगे।
कार्यक्रम की जानकारी में योगाचार्य गौरीशंकर ने बताया कि मंगलवार सुबह 6 बजे से वेसू क्षेत्र में कैनाल कॉरिडोर पर योग-प्राणायाम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इसमें राजस्थान पत्रिका, श्रीमेहंदीपुर बालाजी मंदिर व सूरत महानगरपालिका का सहयोग रहेगा। इसके बाद सुबह आठ बजे से न्यू सिटीलाइट स्थित श्रीमेहंदीपुर बालाजी मंदिर प्रांगण में योग शिविर का आयोजन किया जाएगा और सभी साधकों को जीवनदायनी आयुर्वेदिक काढ़ा व अल्पाहार दिया जाएगा।
-एकल का योग करें हम
वनबंधु परिषद महिला समिति व एकल युवा की ओर से विश्व योग दिवस के उपलक्ष में योग करें हम...कार्यक्रम का आयोजन रविवार सुबह सिटीलाइट में महाराजा अग्रसेन भवन के पंचवटी हॉल में रखा गया। शिविर में डॉ. शिवानी बिलिमोरिया ने हॉल में मौजूद सदस्यों को योग-प्राणायाम करवाया। इस दौरान आयोजक परिवार के सुरेश अग्रवाल, श्रीनारायण पेड़ीवाल, महेश मित्तल, विजया कोकरा, आशिता नांगलिया समेत अन्य मौजूद थे। मीडिया प्रभारी कपीश खाटूवाला ने बताया कि कार्यक्रम में एकल किड्स आकर्षण का केंद्र बने और बाद में नाड़ी परीक्षण व हर्बल चाय का आयोजन भी किया गया।
-वराछा के सुदामा चौक पर योग प्रदर्शन
वास्तु चेरिटेबल ट्रस्ट व हैप्पी मोर्निंग क्लब की ओर से विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को मोटा वराछा क्षेत्र स्थित सुदामा चौक के प्लेटिनम पोइंट परिसर में योग-प्राणायाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान फिजियोथेरेपिस्ट व योग ट्रेनर डॉ. आफरीन जसानी ने विभिन्न यौगिक क्रिया व आसनों की जानकारी लोगों को दी।
-अग्रवाल समाज भवन में लगेगा शिविर
विश्व योग दिवस के उपलक्ष में मंगलवार सुबह सात बजे से घोड़दौडऱोड स्थित अग्रवाल समाज भवन में योग शिविर व नेचुरोपैथी सेमिनार का आयोजन अग्रवाल समाज ट्रस्ट व अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन, गुजरात प्रदेश युवा इकाई की ओर से किया जाएगा। शिविर में योगाचार्य प्रेमचंद गुप्ता व डॉ. सान्या खंडेलवाल चमरिया कई आवश्यक जानकारी देंगे।
-शांतम हॉल में बरसा योग का नेह
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के सिलसिले में जयपुर से सूरत आए योग गुरु ढाकाराम ने सोमवार को वेसू में कैनाल रोड स्थित शांतम हॉल में बुजुर्गों के बीच योग, ध्यान एवं साधना के प्रयोग-अनुभव एवं सूत्रों का नेह बांटा है। योगा पीस संस्थान के स्वतंत्र निदेशक योगी मनीष विजयवर्गीय ने बताया कि इस मौके पर शांतम परिवार के संस्थापक विनोद अग्रवाल, संयोजक अरविंद सोनी, योगा फेस्ट के संस्थापक डॉ. नीरव जोशी समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे। इसके बाद सोमवार शाम अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन गुजरात, आयु वेलनेस व विजयवर्गीय समाज के संयुक्त तत्वावधान में घोड़दौडऱोड स्थित रिजेंट आर्केड में योग से आनंद की ओर...कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान कई मेहमान मौजूद थे। वहीं, मंगलवार को योग गुरु ढाकाराम के सानिध्य में भारतीय जैन संघटना की ओर से वेसू स्थित भगवान महावीर विश्वविद्यालय के प्रांगण में सुबह 6 बजे से योग महोत्सव आयोजित किया जाएगा।
-योग-प्राणायाम कार्यक्रम में सामूहिक भागीदारी
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को वेसू में वीआईपी रोड स्थित मनभरी वाटिका में साबू परिवार की चार पीढिय़ों ने सामूहिक रूप से योग-प्राणायाण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान योग गुरु जेनी कापडिय़ा ने सभी को कई यौगिक क्रियाएं व आसन वगैरह के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
Updated on:
21 Jun 2022 10:13 am
Published on:
21 Jun 2022 10:12 am

बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
