
File Image
सूरत. लेनदेन के विवाद में सोमवार को वराछा क्षेत्र से दो जनें एक युवक का कार में अपहरण कर ले गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर कार को पकड़ लिया और युवक को मुक्त करवाया। अपहर्ताओं ने पूछताछ में बताया कि उनके 28 लाख रुपए लेने है और युवक लौटा नहीं रहा था। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक प्रतिक परषोत्तम पाघड़ाल पूर्व में यश बैंक में नौकरी करता था। नौकरी छूटने के बाद उसने इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट का व्यवसाय शुरू किया। व्यवसाय के लिए रुपयों की जरूरत पडऩे पर उसने रिश्तेदार तथा अन्य लोगों से रुपए उधार लिए थे, लेकिन व्यवसाय में नुकसान होने पर वह चूका नहीं पा रहा था। सोमवार को प्रतिक और उसका दोस्त लालजी वराछा के ताप्तीगंगा आर्केड की दुकान में बैठे थे, तभी प्रतिक को फोन आया और वह आर्केड के बाहर निकला तो दो युवकों उसे जबरन कार में बैठाकर ले गए। लालजी ने पुलिस को सूचना दे दी। अपहरण का मामला देखते हुए पुलिस ने मैसेज भेजकर नाकाबंदी कर दी। इस दौरान करजण के पास वासद पुलिस ने कार को पकड़ लिया और प्रतिक को मुक्त करवाया। पुलिस ने बताया कि अपहर्ताओं का नाम हिरेन और जय है। दोनों ने पूछताछ में बताया कि प्रतिक ने उनसे 28 लाख रुपए उधार लिए थे और वह चूका नहीं रहा था।
मोपेड पर आए दो जनें पांच हजार का दूध और दही चूरा कर फरार
सूरत. डिंडोली क्षेत्र में एक बैकरी के बाहर रखे दूध और दही के कैरेट दो अज्ञात चोर चुरा कर ले गए। दोनों मोपेड पर सवार होकर आए थे। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बैकरी संचालक की शिकायत पर डिंडोली पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक डिंंडोली स्वस्तिक रेजिडेंसी निवासी विरेन्द्र तुलसीराम तायवाडे डिंडोली के प्रयोशा प्राइम के पास धनश्री के नाम से बैकरी चलाते हैं। सोमवार तडक़े डेयरी का टेम्पो बैैकरी के बाहर दूध और दही के कैरेट उतार कर चला गया। इसके कुछ ही देर बाद दो अज्ञात युवक मोपेड पर आए और पांच हजार रुपए की कीमत के दूध और दही के कैरेट चुरा कर फरार हो गए। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले तो चोरी की वारदात कैद हुई थी। बैकरी संचालक ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपते हुए अज्ञात युवकों के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज करवाई।
Published on:
02 Aug 2022 08:47 pm

बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
