2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Home Minister पर लगाया गड़बड़ी का आरोप तो दर्ज हो गई FIR!

आरटीआई कार्यकर्ता व अधिवक्ता ने स्वेच्छा अनुदान राशि अमीरों व पार्टी के लोगों को देने सहित बेहिसाब चल-अचल संपत्ति बनाने का लगाया था आरोप, खुलासे के बाद गृहमंत्री के गृहग्राम क्षेत्र के एक व्यक्तिने आरटीआई कार्यकर्ता पर फर्जी दस्तावेज से वकालत करने की कराई है रिपोर्ट

2 min read
Google source verification

image

Pranayraj rana

Jun 25, 2016

DK soni

DK soni

अंबिकापुर.
गृहमंत्री पर स्वेच्छा अनुदान की राशि में गड़बड़ी करने का आरोप लगाने वाले आरटीआई कार्यकर्ता के खिलाफ पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर एसटीएससी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आरटीआई कार्यकर्ता को फरार बताकर तलाश करने की बात कह रही है। जबकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह गांधी चौक से उसे क्राइम ब्रांच की टीम ने हिरासत में लेकर आजाक थाने के सुपुर्द किया था।


गौरतलब है कि 21 जून को गृहमंत्री रामसेवक पैंकरा पर अपने पद पर रहते हुए आय से अधिक चल-अचल संपत्ति अर्जित करने सहित स्वेच्छा अनुदान में भारी गड़बड़ी करने का आरोप आरटीआई कार्यकर्ता व अधिवक्ता डीके सोनी ने लगाया था। यह आरोप उन्होंने सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी के आधार पर लगाए थे।


उन्होंने बताया था कि गृहमंत्री ने अपनी पत्नी, पुत्र-पुत्री व रिश्तेदारों के नाम से जमीन, पेट्रोल पंप सहित कई अन्य चल-अचल संपत्ति खरीदी है। वहीं दो वर्षों में 40 लाख से अधिक की स्वेच्छा अनुदान की राशि गरीबों की जगह अमीरों, एक ही परिवार के सदस्यों, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को देकर भारी भ्रष्टाचार किया है।


आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा उक्त खुलासा किए जाने के दो दिन बाद गृहमंत्री के गृहक्षेत्र ग्राम पकनी निवासी महेन्द्र प्रसाद द्वारा आरटीआई कार्यकर्ता डीके सोनी के खिलाफ आजाक थाने में उसके साथ जातिगत गाली-गलौज किए जाने व फर्जी डिग्री के आधार पर वकालत किए जाने का आरोप लगते हुए शिकायत दर्ज कराई गई।


वहीं पुलिस के अनुसार उक्त शिकायत महेन्द्र प्रसाद द्वारा 17 जून को एसपी के पास की गई थी। शिकायत की जांच किए जाने के बाद आरटीआई कार्यकर्ता व अधिवक्ता डीके सोनी के खिलाफ एसटीएससी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। मामले में जुर्म दर्ज करने के बाद शुक्रवार को आजाक थान प्रभारी द्वारा डीके सोनी को फोन करके थाने में बुलाया गया था।


लेकिन इससे पहले ही क्राइम ब्रांच की टीम ने गांधी चौक से आरटीआई कार्यकर्ता को पकड़कर आजाक थाने पहुंचा दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आजाक थाने में आरटीआई कार्यकर्ता का बयान दर्ज करने के बाद उसे छोड़ दिया गया था। लेकिन अब पुलिस आरटीआई कार्यकर्ता की तलाश करने की बात कर रही है।


क्या है मामला

पकनी निवासी महेन्द्र प्रसाद ने जो शिकायत एसपी को सौंपी है। इसके अनुसार डीके सोनी पर फर्जी डिग्री के आधार पर वकालत किए जाने का आरोप लगाया गया है। साथ ही महेंद्र प्रसाद ने डीके सोनी पर मोबाइल पर जातिगत गाली-गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने डीके सोनी पर जुर्म दर्ज किया है।


दर्ज हुआ है मामला

महेन्द्र प्रसाद द्वारा 17 जून को शिकायत पेश की गई थी। इसके जांच के बाद अधिवक्ता डीके सोनी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी तालाश कर रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके घर व अन्य जगहों पर दबिश दी जा रही है।

आरएस नायक,
एसपी

ये भी पढ़ें

image
Story Loader