मां महामाया, विंध्यवासिनी व समलेश्वरी देवी की कृपा इस अंचल के लोगों को पुरातन समय से ही प्राप्त हो रही है। मां महामाया के दर्शन कर सभी की मनोकामना पूर्ण होती है। इनके दर्शन के बाद समलेश्वरी देवी की के दर्शन से ही पूजा की पूर्णता होती है। इसलिए श्रद्धालु महामाया मंदिर के बाद समलाया मंदिर में भी मां के दर्शन करते हैं। इसके अलावा मां महामाया की कृपा से इस अंचल में चोरी, हत्या, डकैती जैसे वारदातों के आरोपी भी बचकर नहीं निकल पाते हैं।