5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ambikapur के ‘कचरा प्रबंधन’ को जानने पहुंचे PMO के Project एडवाइजरी टीम के मेंबर

नगर निगम अंबिकापुर के कचरा प्रबंधन को मॉडल मानकर पूरे प्रदेश में कर दिया गया है लागू, दो बार मिल चुका है स्कॉच ऑफ मेरिट का अवार्ड
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pranayraj rana

•

Updated: 18 Jan 2017, 9:34 PM IST

PMO member in Ambikapur

PMO member in Ambikapur

अंबिकापुर.
अंबिकापुर नगर निगम के कचरा प्रबंधन को जानने प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रोजेक्ट एडवाइजरी कमेटी भारत सरकार के सदस्य प्रोफेसर पीडी ग्रोवर बुधवार को दो दिवसीय प्रवास पर शहर पहुंचे। उन्होंने एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण कर कचरा प्रबंधन के तरीकों, कचरा कलेक्शन व इस काम में लगे स्टाफ की जानकारी ली।


गौरतलब है कि अंबिकापुर नगर निगम के कचरा प्रबंधन को मॉडल मानकर पूरे प्रदेश में लागू कर दिया गया है। देश के प्रमुख 500 शहरों में इसे अनोखा मॉडल माना गया है। इस कार्य को स्वच्छ भारत मिशन से भी सराहना मिली है और दो बार निगम को स्कॉच अवार्ड भी मिल चुका है। ये मॉडल देश भर में इतना मशहूर हो चुका है कि इसकी चर्चा पीएमओ तक पहुंच चुकी है।


अंबिकापुर के कचरा प्रबंधन कार्य को देखने बुधवार को प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रोजेक्ट एडवाइजरी कमेटी भारत सरकार के सदस्य 81 वर्षीय प्रोफेसर पीडी ग्रोवर दो दिवसीय प्रवास पर शहर पहुंचे। उन्होंने कचरा प्रबंधन के लिए बनाए गए एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण किया।


इस दौरान उन्होंने सेंटर में कार्यरत कर्मचारियों की संख्या, रिक्शा की संख्या व सेंटर कब-कब व कितने स्थापित किए गए, इसकी पूरी जानकारी ली। कर्मचारियों के प्रशिक्षण के संबंध में भी जाना। उन्होंने जानकारी ली कि प्रतिदिन कितना कचरा कलेक्शन होता है अभी तक कितना कचरा बिक चुका है।


कचरा कलेक्शन के बदले घरों से वसूले गए यूजर्स चार्ज की रकम के बारे में भी जाना। प्रोफेसर पीडी ग्रोवर शुक्रवार को भी शहर के एसएलआरएम सेंटरों का निरीक्षण करेंगे। वो अपनी निरीक्षण रिपोर्ट पीएमओ को देंगे।