17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Police की ये कैसी गश्ती! धान मिसवाने गए Teacher के घर से जेवर व नकदी पार

पोस्ट ऑफिस के समीप शिक्षक के घर में चोरों का धावा, धान मिसाई कर घर पहुंचे शिक्षक के उड़ गए होश

2 min read
Google source verification

image

Pranayraj rana

Dec 14, 2016

open almirah

open almirah

सीतापुर.
3 दिन की छुट्टी पडऩे पर पोस्ट ऑफिस के पास रहने वाले शिक्षक अपने गांव धान मिसवाने गए थे। काम खत्म कर जब मंगलवार को वे वापस लौटे तो उनके घर का ताला टूटा हुआ था तथा अलमारी में रखे सोने-चांदी की ज्वेलरी व नकद पार थे। शिक्षक द्वारा कुल चोरी 1 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है।


इसकी सूचना उन्होंने तत्काल सीतापुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर वापस लौट गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है।


पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली से सीतापुर में सिलसिलेवार चोरियां हो रही हैं। 12 दिसंबर की रात चोरों ने यहां स्थित दो सूने घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपए की ज्वेलरी व नकद पार कर दी। चोरों का शिकार पोस्ट ऑफिस के समीप रहने वाले शिक्षक मुकेश पैंकरा हुए। 10 से 12 दिसंबर तक शासकीय छुट्टी होने के कारण वे सीतापुर से 8 किलोमीटर दूर ग्राम गुतुरमा अपने गांव धान मिसवाने गए थे। 3 दिन बाद जब मंगलवार को वे घर पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था।


वे जब घर के भीतर घुसे तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। बेडरूम में रखी अलमारी खुली हुई थी तथा वहां रखे सोने-चांदी की ज्वेलरी व नकदी पार थे। इसके अलावा घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। शिक्षक द्वारा कुल चोरी लगभग 1 लाख 50 हजार रुपए की बताई जा रही है।


इसकी सूचना शिक्षक ने तत्काल सीतापुर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उनकी पतासाजी शुरू कर दी है।


13 दिनों में 4 चोरियां

सीतापुर थाना क्षेत्र में पिछले 13 दिनों में 4 चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन किसी मामले के आरोपी अब तक पकड़े नहीं जा सके हैं। 29 नवंबर को रायगढ़ मार्ग निवासी हरिनाथ पैंकरा के घर के 4 ताले चोरों ने तोड़े थे। हालांकि वे घर से कुछ नहीं ले जा पाए थे। वहीं 7 दिसंबर को ग्राम गुतुरमा निवासी सबियार सिंह के घर के सामने से ट्रैक्टर का इंजन चोरों ने पार कर दिया था।


इसके अलावा 12 दिसंबर की रात शास्त्री वार्ड निवासी नाबार्ड कृषक संघ के अध्यक्ष सदानंद गुप्ता के घर से भी चोरों ने लाखों रुपए नकद व ज्वेलरी पार किए थे। इसी रात शिक्षक के घर में भी चोरी हुई।


पुलिस की गश्ती पर सवाल

सीतापुर सहित इसके आस-पास के गांवों में सिलसिलेवार हो रही चोरियों से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। वे पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि चोर जिस तरह से बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं, ऐसे में पुलिस की गश्ती पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो रहा है।


वारदात को अंजाम देने के बाद चोर आसानी से बच निकलते हैं और पुलिस हवा में हाथ-पैर मारती रहती है। वहीं लगातार चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें

image