टैब में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पहला 13 मेगापिक्सल का सेंसर और 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा मौजूद है। वहीं, फ्रंट में वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Galaxy Tab S6 में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, 4जी VoLTE, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। पावर के लिए 7,040 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो, जो फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।