5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाइए, आप सुरक्षित हैं

गणतंत्र दिवस कोई खतरा नहीं है। पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने आगरावासियों से कहा है कि गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाएं। 

less than 1 minute read
Google source verification

image

Bhanu Pratap Singh

Jan 25, 2016

आगरा. हर चौराहे पर चेकिंग करती पुलिस, भीड-भाड़ वाले क्षेत्र में कड़ा पहरा, आगराइट्स ने जब ये देखा, तो वे डर गए, आखिर बात क्या है। संशय बना हुआ था कि इस गणतंत्र दिवस पर सुरक्षित हैं या नहीं, लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है। गणतंत्र दिवस मनाइए, सुरक्षित हैं आप। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिससे कोई गलत मंसूबों में कामयाब न हो सके।

चौराहों पर चली चेकिंग
आगरा पुलिस ने सुबह से ही चेकिंग का यह अभियान शुरू किया। हर चौराहे पर पुलिस नजर आ रही थी। सेंट जोंस चैराहे पर शाम को जब पुलिस फोर्स पहुंचा, तो बम मिलने की अफवाह फैल गई, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। पुलिस टीम यहां भी सिर्फ चेकिंग के लिए आई थी। इसके अलावा शाहगंज, भोगीपुरा, कलक्ट्रेट, बोदला चौराहा, भगवान टॉकीज चौराहा, बोदला रोड स्थित कारगिल पेटोल पम्प तिराहे पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।

डरने की नहीं है कोई बात
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि डरने की कोई बात नहीं है। पुलिस ने आगरा के लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर चेकिंग अभियान चलाया। इसमें पुलिस को कोई संदिग्ध नहीं मिला है। इसके अलावा बस अड्डा, संजय प्लेस, मुख्य बाजार राजामंडी, शाहगंज, फव्वारा, सुभाष बाजार में भी चेकिंग कराई गई।

ये भी पढ़ें

image