12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दबंग ने घर में घुसकर किशोरी के साथ की अश्लील हरकतें

लोगों के आने के बाद छत से कुद कर फरार हो गया, किशोरी के पिता ने रिपोर्ट लिखने को थाने में दी तहरीर

less than 1 minute read
Google source verification

image

UP Patrika

Jan 30, 2016

बरेली/नवाबगंज.
थाना क्षेत्र के गांव में एक दबंग ने किशोरी को अकेला पाकर बुरी नियत से दबोच लिया। किशोरी के शोर मचाने पर आस पास के लोगों के आने पर दबंग अपने दोस्त के साथ फरार हो गया। किशारी के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार की है।

थाना क्षेत्र के गांव अधकटा रब्बानी बेगम में गांव का दबंग दानिश पुत्र नन्हें गांव में एक किशोरी के घर में अपने दोस्त नासिर के साथ घुस गया। उस समय किशोरी के माता-पिता दवा लेने पीलीभीत गए हुए थे। किशोरी को अकेला पाकर दबंग ने उसे छत से नीचे बुलाया और उसे पकड़कर अश्लील हरकते करने लगा। किशोरी के चीखने पर दानिश ने उसका मुंह कपड़े से दबा दिया। चीखने की आवज सुनकर आस पास के लोग एकत्र होने लगे तो दानिश अपने दोस्त नासिर के साथ छत से कूदकर फरार हो गया। किशोरी ने पिता के घर आने पर पूरी घटना बताई। किशोरी के पिता ने दानिश के घर जाकर शिकायत की तो उसकी मां बिफर गई और झगड़े पर उतारू हो गई।

किशोरी के पिता ने पुलिस को देर शाम शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की गुहार की। इस दौरान दलित किशोरी की रेप के बाद हुई नृशंस हत्या की घटना के बाद थाने पहुंचे डीआईजी ने त्वरित रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही के आदेश दिए। थाना पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

image