5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दमदार था मेरा भाई, दबाव में की है आत्महत्या

गुना/आरोन। जनपद पंचायत सीईओ सुनील गोयल की मौत के मामले में मृतक के बड़े भाई ने प्रशासनिक दबाव में मौत होने की बात कही है तो दूसरे भाई ने बताया कि दोपहर में उनके भाई को धमकी भरा फोन आया थ। इसके बाद से वे तनाव में थे और रात में उनकी मौत हो गई।  […]

less than 1 minute read
Google source verification

image

sanjana kumar

Dec 19, 2015

गुना/आरोन। जनपद पंचायत सीईओ सुनील गोयल की मौत के मामले में मृतक के बड़े भाई ने प्रशासनिक दबाव में मौत होने की बात कही है तो दूसरे भाई ने बताया कि दोपहर में उनके भाई को धमकी भरा फोन आया थ। इसके बाद से वे तनाव में थे और रात में उनकी मौत हो गई।

मृतक के बड़े भाई अरुण गोयल ने कहा कि मेरा भाई दमदार था और उस पर सीईओ जिपं कैलाश वानखेड़े का दबाव था। इसी के चलते यह घटना हुई है। मामले की सीबीआई से जांच होनी चाहिए। गोयल ने गुुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात अपने शासकीय आवास में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर थी। लेकिन उसके परिवार वाले इसे आत्महत्या मानने को तैयार नहीं है।

परिवार वालों ने दबाव में हत्या का अरोप लगाया है जबकि मृतक के एक अन्य भाई ने सीईओ सुनील कुमार गोयल के भतीजे का हवाला देते हुए बताया कि उनके भाई पर दोपहर को एक फोन आया था जिसमें धमकी दी गई थी। इसके बाद से वे परेशान थे।

बैठक में भी नहीं पहुंचे थे

बताया जाता है गुरुवार की शाम जिला पंचायत सभा कक्षा में शासकीय योजना के क्रियान्वन से संबंधित बैंकर्स के साथ बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में भी सुनील नहीं आए थे। परिवारजनों और जनपद पंचायत के स्टाफ का कहना है कि उन पर काम का दबाव था। जिससे वे परेशान थे। रात में भी सोने से पहले परिवार पत्नी और बच्चे के साथ में वे बेचैन थे।

ये भी पढ़ें

image