22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे डबल फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण की जरूरत

रेलवे डबल फाटक पर बार-बार लगने वाले जाम से मुक्ति के लिए ओवरब्रिज निर्माण कितना जरुरी है यह देखने को भोपाल डिवीजन के रेलवे अधिकारी यहां पहुंचे।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Sanket Shrivastava

Dec 19, 2015


हरदा।
रेलवे डबल फाटक पर बार-बार लगने वाले जाम से मुक्ति के लिए ओवरब्रिज निर्माण कितना जरुरी है यह देखने को भोपाल डिवीजन के रेलवे अधिकारी यहां पहुंचे। उन्होंने विधायक डॉ. आरके दोगने को भी मौके पर बुलवाया और ओवरब्रिज निर्माण की आवश्यकता को समझा।

डीईएन आरके पांडे रुटीन निरीक्षण पर यहां आए थे। विधायक डॉ. दोगने द्वारा ओवरब्रिज निर्माण को लेकर रेलवे को बार-बार मांग पत्र देेने के फलस्वरूप उन्हें भी डीईएन के आने पर मुलाकात के लिए आमंत्रित किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने ओवरब्रिज व अंडर ब्रिज स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे द्वारा उक्त कार्य स्वीकृत है। कार्य पर होने वाले व्यय की आधी राशि राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत कर उपलब्ध नहीं कराए जाने से उक्त कार्य के प्रारंभ होने में विलंब हो रहा है। यदि राज्य सरकार अपने हिस्से की राशि रेलवे को उपलब्ध करा देती है तो शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। विधायक डॉ. दोगने द्वारा रेलवे अधिकारियों को उक्त कार्य पर होने वाले व्यय कि राशि संबंधी मांगपत्र लिखे जाने हेतु कहा गया। इसी प्रकार विधायक द्वारा खिरकिया में ओवर ब्रिज बनाए जाने एवं अंडर ब्रिज का शीघ्र निर्माण कराने के संबंध में भी चर्चा की गई। इस दौरान सीनियर सेक्शन इंजीनियर एचएस अहिरवार व सहायक मंडल अभियंता एके पांडे, जुगल पटेल गोगिया, रमेश मसकोले, मनीष दोगने, रामराज सिंह राजपूत, योगानंद राजपूत, रूपश पटेल, सुनिल काशिव आदि उपस्थित थे। इस दौरान डीईएन ने कलेक्टर से भी मुलाकात की।

ये भी पढ़ें

image