उज्जैन. सीरत कमेटी के तत्वावधान में हजरत पैगंबर मोहम्मद सकी योमे पैदाइश के मौके पर 24 दिसंबर सुबह 9 बजे जामा मस्जिद से जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला जाएगा। 25 दिसंबर को रात 8 बजे टंकी चौक पर जलसा-ए-रात का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजरत मौलाना मोहम्मद आरिफरजा, अशफाकी हरियाणा सहित अन्य संदेश देंगे।
सीरत कमेटी के सदर हाजी शाकिर हुसैन खालवाले ने बताया कि गुरुवार सुबह 9 बजे जामा मस्जिद से जुलूस निकाला जाएगा, जो भार्गव चौराहा, केडी गेट, कमरी मार्ग, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी चौराहा, लोहे का पुल, तोपखाना, दौलतगंज चौराहा, नई सड़क, कंठाल, शाही मस्जिद होता हुआ जामा मस्जिद पर समाप्त होगा। जुलूस में हजारों जायरीन शामिल होंगे। जुलूस के माध्यम से विश्व में अमन की दुआ की जाएगी।