13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

 खिड़की बंद कर छेडख़ानी करते हैं सर

- न्यू जीडीसी से अज्ञात नाम से हुई शिकायत, जांच के लिए कॉलेज पहुंची टीम

less than 1 minute read
Google source verification

image

Common Desk

Oct 30, 2015


इंदौर.
कथक कक्षा में तबला सिखाने वाले गुरुजी के पैर छूने पर वे काफी देर तक पीठ पर हाथ रखे रहते हैं। कई बार वे हमारा हाथ पकड़ चुके हैं। जब हम डांस प्रैक्टिस करते हैं तो घूरते ही रहते हैं। इस दौरान वे क्लास की खिड़की भी बंद करवा देते हैं, ताकि कोई भी बाहर से उनकी हरकतें न देख पाए।Ó

छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की ये शिकायत न्यू जीडीसी की कथक की छात्राओं ने कलेक्टर से की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उच्च शिक्षा विभाग को जांच के आदेश दिए गए थे। शुक्रवार को अतिरिक्त संचालक डॉ. आरसी वर्मा ने कॉलेज जाकर छात्राओं, शिक्षकों व स्टाफ के बयान लिए। मौके पर मौजूद छात्राओं ने ऐसी शिकायत पर अनभिज्ञता जताई। छात्राओं ने बयान में कहा, कॉलेज का माहौल बहुत अच्छा है। डांस प्रैक्टिस फीमेल स्टाफ की मौजूदगी में ही होती है। डॉ. वर्मा ने स्टाफ व फैकल्टी से भी शिकायत के संबंध में पूछताछ की। प्रभारी प्राचार्य डॉ. तिवारी ने जांच अधिकारी को बताया किसी भी छात्रा ने कॉलेज में ऐसी शिकायत दर्ज नहीं कराई है। डॉ. वर्मा ने बयान लेने के बाद छात्राओं से कहा, छेड़छाड़ की शिकायत को लेकर कोई अपना पक्ष बाद में रखना चाहे तो सीधे अतिरिक्त संचालक कार्यालय में संपर्क कर सकता है। उन्होंने मेल फैकल्टी व स्टाफ को गुरु-शिष्य परंपरा का पालन करने के लिए दूर से ही आशीर्वाद देने की हिदायत दी है।

ये भी पढ़ें

image