मप्र प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए एक्सीलेंस स्कूल में सुबह ११ बजे से चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। प्रक्रिया के पहले दिन ७ विधाओं में
३२ प्रतिभागियों ने प्रतिभा दिखाई।
मप्र प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए एक्सीलेंस स्कूल में सुबह ११ बजे से चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। प्रक्रिया के पहले दिन 7 विधाओं में 32 प्रतिभागियों ने प्रतिभा दिखाई।
शास्त्रीय नृत्य में इटारसी के दीपक वर्मा और एक्सीलेंस स्कूल की कक्षा 10 वीं की छात्रा मोनिका साहू ने कथक की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं सिंचाई विभाग में कार्यरत 58 वर्षीय संप्रभु सोनकिया ने बदल गए देखो मोदीÓ कविता प्रस्तुत की। शनिवार को भी उक्त चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। जिला स्तर पर चयनित होने वाले प्रतिभागियों के लिए दो व तीन नवंबर को एसएनजी स्कूल में जिला स्तरीय प्रक्रिया आयोजित होगी।
इन विधाओं में हो रही प्रस्तुति
नृत्य (जनजातीय, लोक एवं शास्त्रीय), संगीत (वादन, सुगम, लोकगीत, शास्त्रीय, उपशास्त्रीय) साहित्य (कविता, कहानी) चित्र (जनजातीय, लोक एवं आधुनिक) एवं शिल्प(सभी माध्यमों में)