9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डकैतों ने डकैती से पहले काटी IAS के घर की टेलीफोन लाइन

एसएसपी लखनऊ राजेश कुमार पांडेय ने बताया इस डकैती की वारदात में क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है।

2 min read
Google source verification

image

Sudhir Kumar

Jan 05, 2016

Gomti Nagar Robbery

Gomti Nagar Robbery

लखनऊ. राजधानी में आईएएस अफसर के घर डकैती डालने से पहले बदमाश पूरी तैयारी करके आए थे। उन्होंने घर की टेलीफोन लाइन काट दी। इसके बाद दीवार फांदकर और लकड़ी का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद लगभग आधा दर्जन डकैतों ने आईएएस अफसर, उनकी पत्नी और दोनों नौकरों को बंधक बना लिया। फिर, घर में जमकर लूटपाट करके फरार हो गए।

देखें वीडियो-



एसएसपी लखनऊ राजेश कुमार पांडेय ने बताया इस डकैती
की वारदात में क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। एक टीम रेलवे स्टेशन पर
नजर बनाये हुए है। वहीं, एक टीम सीसीटीवी की फुटेज खंगालने में जुटी हुई
है। अन्य टीम पड़ोस के जनपदों में वारदात का सुराग ढूंढने में जुट गयी है।

डकैतों ने पहले ध्वस्त की टेलीफोन व्यवस्था
स्पेशल
सेक्रेटरी को-ऑपरेटिव में तैनात आईएएस हृदय शंकर तिवारी का घर गोमती नगर
के एल्डिको ग्रीन जैसे पॉश इलाके में है। बताया जा रहा है आधा दर्जन
नकाबपोश असलहाधारी डकैतों ने रात 2:30 बजे घर की दीवार फांदकर लकड़ी का गेट
तोड़कर धावा बोल दिया। डकैतों ने पहले तो घर के टेलीफोन का वायर काट दिया। इसके बाद घर के अन्दर दाखिल गए। इसके बाद दंपत्ति सहित उनके 2 नौकरों
को बंधक बनाकर लाखों के जेवरात और कैश लेकर रफूचक्कर हो गए।


आईएएस अफसर के घर पर डकैती की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आईजी, डीआईजी, एसएसपी और गोमतीनगर थाने की पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, फोरेंसिक की टीम, फिंगर प्रिंट, डॉग स्क्वाड दस्ते ने जांच की खोजी कुत्ता कुछ दूर जाकर वापस लौट आया। पुलिस ने दमाशों की तलाश शुरू कर दी है। डकैती की इस वारदात के बाद से तीन टीमों का गठन कर दिया गया है।

रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर चेकिंग
डकैतों के जाने के बाद सुबह करीब 7 बजे हृदय शंकर ने किसी तरह घर के बाहर निकल पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर आईजी सहित कई बड़े अधिकारियों का ताता लग गया। पीड़ितों के अनुसार असलहों से लैस सभी बदमाश नकाब पोश थे। एसएसपी लखनऊ राजेश कुमार पांडेय ने बताया आईएएस अफसर की तहरीर पर डकैती का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

इस वारदात में क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। एक टीम रेलवे स्टेशन पर नजर बनाये हुए है। वहीं, एक टीम सीसीटीवी की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। अन्य टीम पड़ोस के जनपदों में वारदात का सुराग ढूंढने में जुट गयी है। वहीं, इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है और स्पेशल सेक्रेटरी को-ऑपरेटिव में तैनात अफसर के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

ये भी पढ़ें

image