5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चैकिंग के लिए बाइक रोका तो एमरजेंसी कहकर बक दी गाली

राजनगर आरडीसी इलाके में मंगलवार सुबह हिन्ट चौक पर वाहन चैकिंग के दौरान बाइक सवार कुछ लोगों को रोका तो पुलिस को उल्टा मुंह की खानी पड़ गई।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Archana Sahu

Jan 05, 2016

traffic police

traffic police

गाजियाबाद
। राजनगर आरडीसी इलाके में मंगलवार सुबह हिन्ट चौक पर वाहन चैकिंग के दौरान बाइक सवार कुछ लोगों को रोका तो पुलिस को उल्टा मुंह की खानी पड़ गई। बाइक सवार दोनों युवकों ने उप निरीक्षक को पहले तो गंदी गाली दी फिर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए कंट्रोल रूम में फोन कर दिया। दरोगा से नोकझोक और गाली गलौच होने पर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। इसके बाद उपनिरीक्षक ने पुलिस बल के साथ बाइक सवार दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। कंट्रोल रूम की सूचना पर थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए।


एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि हिन्ट चौक पर सत्यपाल सिंह उपनिरीक्षक चैकिंग कर रहे थे। तभी पैशन प्लस बाइक सवार दो लोगों को रूकने का इशारा किया गया। तो उन्होंने एमरजेंसी में कहीं जाने की बात कहकर जाने देने के लिए कहा। दरोगा के बाइक को खड़ा करने पर दोनों के बीच नोकझोक भी हुई। दोनों ने दरोगा पर वसूली का आरोप भी लगाया है। मामले की छानबीन की जा रही है। अगर किसी भी पक्ष की तरफ से गलती हुई तो उसके खिलाफ कानून कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

image