30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुरान की कसम दिलाकर मांगी जानकारी, फिर की लूटपाट

घर से ज्वैलरी, कैश आदि लूटने के बाद डकैतों ने दंपत्ति को कमरे में बंद किया और फरार हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Sujeet Verma

Jan 07, 2016

बरेली.
बरेली के बिथरी चैनपुर इलाके में लगभग एक दर्जन बदमाशों ने डॉक्टर के घर जमकर लूटपाट की। इस दौरान उन्होंने डॉक्टर दंपत्ति से कुरान पर हाथ रखकर कसम दी और पूछा कि कसम खाकर कहो कि अब घर में कुछ बचा नहीं है। घर से ज्वैलरी, कैश आदि लूटने के बाद डकैतों ने दंपत्ति को कमरे में बंद किया और फरार हो गए।


चैनपुर के पदारथपुर गांव में डॉक्टर हसन खान का एक मंजिला मकान है। मकान में ही उनका क्लीनिक है। मंगलवार रात को तकरीबन 3.30 बजे उनके घर पर एक दर्जन डकैत घुस आए। उन्होंने कमरे में सो रहे दंपती को कब्जे में ले लिया। दो बदमाशों ने डॉक्टर के सीने पर तमंचा टिका दिया, जबकि दो ने पत्नी को दबोच लिया। घर में रखे कैश और ज्वैलरी लूट ली।


साथ ही बेटी के सिर पर तमंचा ताना और पत्नी के साथ मारपीट भी की। साथ ही कुरान की कसम देकर घर में रखे कैश और ज्वैलरी के बारे में पूछताछ की। वारदात को अंजाम देने के बाद पूरे परिवार की आंखों में पट्टी बांधकर और घर के बाहर ताला लगाकर फरार हो गए।


डकैती की सूचना पर एसपी सिटी समीर सौरभ और सीओ चतुर्थ संतोष सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल की जांच की। साथ ही बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी हैं। डॉक्टर की पत्नी ने बताया कि अगर बंदूक हाथ आ जाती तो दो बदमाशों को तो वहीं ढेर कर देती। इसके बाद डकैतों को भागना पड़ता।