15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली

पुरानी रंजिश के चलते दिया घटना को अंजाम, मामले में नामजद तहरीर

less than 1 minute read
Google source verification

image

Ashish Kumar Shukla

Jan 13, 2016

आजमगढ़.
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लथेहरा गांव के पास बुधवार की सुबह बाइक सवार असलहाधारी बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। गंभीर रुप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बतायी गयी है।

क्षेत्र के लथेहरा गांव निवासी योगेंद्र (28) पुत्र रामचेत यादव बुधवार की सुबह करीब 8 बजे पैदल कहीं जा रहा था। तभी बाइक सवार दो बदमाश आये और योगेंद्र गोली मार दिये। फायर की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि योगेन्द्र जमीन पर तड़प रहा था। लोगों ने तत्काल उपचारार्थ उसे जिला अस्पताल भेजा और घटना की जानकारी मुकामी थानाध्यक्ष को दी। घायल के परिजनों ने घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया। इस मामले में उन्होंने पड़ोसी गांव के सुरेंद्र को नामजद करते हुए तहरीर दी है। देर शाम तक मामला पंजीकृत नहीं हुआ था जबकि पुलिस मामले के छानबीन में जुटी थी।

ये भी पढ़ें

image