
सांसद का ड्रग टेस्ट आ गया पॉजिटिव (सोर्स: आईएएनएस और एक्स)
MP Putta Mahesh Kumar Yadav Drug Case: हैदराबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के सांसद पुट्टा महेश कुमार यादव का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आया है। शनिवार रात मोइनाबाद के फार्महाउस पर पुलिस की छापेमारी के दौरान यह खुलासा हुआ कि उनके पास ड्रग था और उन्होंने उसका सेवन भी किया था। यह रेड पूर्व बीआरएस विधायक पायलट रोहित रेड्डी के फार्महाउस में हुआ था।
टीडीपी ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है और सांसद को पार्टी की गतिविधियों से दूर रहने का निर्देश दिया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी इस घटना को गंभीर से लेते हुए कहा है कि ऐसे मामलों में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने हैदराबाद में ड्रग्स केस में फंसे अपने सांसद पुट्टा महेश कुमार यादव के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। पार्टी अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू के निर्देश पर टीडीपी की आंध्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पल्ला श्रीनिवास राव ने सांसद को नोटिस जारी किया है। उन्होंने पुट्टा महेश से पांच दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा है।
श्रीनिवास राव ने बताया कि 14 मार्च को मोइनाबाद फार्महाउस में नशीली दवाओं के सेवन और मीडिया में फैल रही खबरों को पार्टी ने गंभीरता से लिया है। पार्टी ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंच सकता है। सांसद को निर्देश दिया गया है कि जब तक जांच पूरी नहीं होती, वे पार्टी की गतिविधियों से दूर रहें।
पुलिस और तेलंगाना के ड्रग लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी (ईएजीएल) की जांच में पुट्टा महेश और रोहित रेड्डी समेत छह लोगों की ड्रग्स जांच पॉजिटिव आई। पुट्टा महेश को रविवार को जमानत पर रिहा कर दिया गया, जबकि अन्य आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।
बता दें राज्य सरकार इस समय ‘ड्रग-मुक्त तेलंगाना’ अभियान को बड़े जोश के साथ चला रही है। लेकिन इसी बीच ये खबर कि तेलुगु देशम पार्टी के सांसद पुट्टा महेश कुमार यादव और छह अन्य लोगों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आया है, जिसने इस अभियान की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Published on:
15 Mar 2026 11:02 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
