30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

West Bengal Exit Polls पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान, कहा-BJP के इशारे पर TMC कार्यकर्ताओं के मनोबल को गिराने की कोशिश

West Bengal Elections 2026 के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान, केंद्र सरकार और बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप। एग्जिट पोल को बताया भ्रामक, टीएमसी की 226+ सीटों का दावा।

2 min read
Google source verification
West Bengal CM Mamata Banerjee reacts after polls, alleges misuse of central forces and dismisses exit polls.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

Mamata Banerjee on West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से पहली बार प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है। उन्होंने राज्य की जनता का आभार जताते हुए कहा कि मुश्किल हालत के बावजूद लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए लोगों ने चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके लिए उन्होंने मतदाताओं की हिम्मत और धैर्य की जमकर सराहना की और इस लोकतंत्र की जीत बताया।

केंद्रीय बल भाजपा के एजेंट के तौर पर कर रहे थे काम

ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव के दौरान पूरी सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया गया। केंद्रीय बलों की भारी तैनाती कर राज्य में डर का माहौल बनाने की कोशिश की गई। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि अमित शाह के सीधे निर्देश पर केंद्रीय बल पश्चिम बंगाल चुनावों के दौरान भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे थे। मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को दबाने के लिए शक्ति का दुरुपयोग किया गया, लेकिन जनता ने इन तमाम प्रयासों को नकार दिया।

ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल के अनुमानों को किया खारिज

पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल के अनुमानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि ये आंकड़े वास्तविकता से दूर है। ये जानबूझकर भ्रम फैलाने के लिए तैयार किए गए हैं। ममता बनर्जी ने यह भी दावा किया कि एग्जिट पोल के अनुमान भाजपा के निर्देश पर प्रसारित किए गए थे, ताकि टीएमसी कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराया जा सके। पिछले विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजों को याद दिलाते हुए कहा, 2014, 2017 और 2021 में भी ऐसे ही एग्जिट पोल्स सामने आए थे, जो बाद में गलत साबित हुए। ममता बनर्जी ने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस 226 सीटों का आंकड़ा पार करेगी।

उन्होंने कहा, भाजपा तमाम हथकंडे अपनाने के बावजूद लोगों से उनका अधिकार नहीं छीन पाई है। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल में भाजपा के पक्ष में दिखाया है। यह एकतरफा दिखाया है। मैं अपने कर्मियों को बोलूंगी कि आज से ही काउंटिंग के लिए पहरा देना शुरू करें। अगर जरूरत पड़ेगी तो इलाके में मैं भी पहरा दूंगी।

'मां-माटी, मानुष की सरकार फिर बनेगी'

ममता बनर्जी ने कहा, सभी लोग शांत रहें और संगठित होकर रहें। मुझ पर और बंगाल के लोगों के प्रति भरोसा रखें। हम अपनी मां, माटी, मानुष की सरकार बनाने जा रहे हैं। हमने पहले भी सरकार बनाई थी और आगे भी हम ही सरकार बनाएंगे।