15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोअर सबार्डिनेट परीक्षाः 47 हजार परीक्षार्थियों के लिए बने 101 केंद्र

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, खुली मिलीं फोटो स्टेट की दुकानें तो होगी कार्रवाई।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Abhishek Srivastava

Jan 15, 2016

वाराणसी. जिले में रविवार को होने वाली लोक सेवा आयोग की लोअर सबार्डिनेट परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। परीक्षा की सुचिता की दृष्टि से शहर को 35 सेक्टर में बांटा गया है। लगभग 47000 परीक्षार्थियों के लिए 101 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अपर जिलाधिकारी नगर विंध्यवासिनी राय ने गुरुवार को सभी केंद्र व्यवस्थापकों संग बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

हर केंद्र पर होंगे स्टैटिक मजिस्ट्रेट
एडीएम सिटी राय ने बताया कि रविवार की सुबह 9.30-11.30 बजे तक एक पाली में परीक्षा होगी। परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए हर केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा सभी एसडीएम और एसीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट हों या जोनल मजिस्ट्रेट सभी लगातार चक्रमण करते रहेंगे।

परीक्षा केंद्रों के आस-पास नहीं खुलेंगी फोटो स्टेट की दुकानें
परीक्षा काल से एक घंटा पहले से परीक्षा समाप्ति तक केंद्र के दो सौ मीटर की परिधि में कोई भी फोटो स्टेट की दुकानें कतई नहीं खुलेंगी। चाय-पान की दुकानों पर भी नजर रखी जाएगी। केंद्र के आस-पास कोई समूह में नहीं एकत्र होगा। किसी परीक्षार्थी को इलेक्ट्रानिक उपकरण लेकर परीक्षा केंद्र के भीतर जाने की अनुमति नहीं होगी।

ये भी पढ़ें

image