27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AKTU CONVOCATION: एकेटीयू के आटोनॉमस संस्थान भी लेंगे कनवोकेशन में पार्ट

23 जनवरी को होगा एकेटीयू का कनवोकेशन
less than 1 minute read
Google source verification

image

Prashant Srivastava

Jan 19, 2016

aktu

aktu

लखनऊ
. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्नीकल यूनिवर्सिटी के आगामी 23 जनवरी को होने वाले कनवोकेशन प्रोग्राम में इस बार एकेटीयू के चार आटोनोमस संस्थान भी पार्ट लेंगे। ऐसा एकेटीयू के इतिहास में पहली बार हो रहा है। इसके चलते इन इंस्टिट्यूट्स के डायरेक्टर भी मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ मंच साझा करेंगे। मंगलवार को एकेटीयू परिसर में वीसी की अध्यक्षता में एकेडिमिक काउंसिल की बैठक हुई और कनवोकेशन को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण फैसले भी लिये गये।


इस बैठक में कई प्रमुख निर्णय लिये गये। आई.ई.टी. और आर्कीटेक्चर कालेज के पी.जी. उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को शिक्षक सहायक के रूप में फेलोशिप की तरह का दर्जा देते हुए नियुक्त किये जाने का निर्णय लिया गया। विश्वविद्यालय में इस सत्र में केन्द्रीय व्यवस्था के अन्तर्गत प्रथम बार पी0जी0 के 400 मौखिकी परीक्षाओं की व्यवस्था की गयी थी। उक्त परीक्षाओं पर परिषद द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया। 23 जनवरी को सम्पन्न होने वाले दीक्षान्त समारोह में फस्र्ट टाइम स्वायत्तशासी संस्थाओं (एचबीटीआई, कानपुर, आईईटी लखनऊ, बीआईटी, झांसी तथा केएनआईटी, सुल्तानपुर) के भी पार्टिसिपेट करने का फरमान जारी किया गया।


इस बैठक की अध्यक्षता कुलपति, प्रो विनय कुमार पाठक द्वारा की गई। बैठक में प्रो. जेपी सैनी, निदेशक, डॉ अम्बेडकर इंस्टीट्यूट, कानपुर, प्रो. एसपी पाण्डेय, निदेशक गलगोटिया कालेज आफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलाजी, ग्रेटर नोएडा, प्रो डी के सिंह, निदेशक, राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, आजमगढ़, प्रो. बृजेश वाष्र्णेय, निदेशक, कानपुर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी, कानपुर, प्रो. सत्यकी रे, निदेशक आईआईटी कानपुर के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग