27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sikar: तान दी थी पिस्टल, लुटेरों से भिड़े गार्ड ने सुनाई आपबीती, ज्वेलरी शोरूम फायरिंग मामले में पुलिस ने बनाईं 14 टीम

सीकर के सिल्वर जुबली रोड स्थित ज्वेलरी शोरूम में दिनदहाड़े डकैती के प्रयास के दौरान हथियारबंद गार्ड ने लुटेरों से मुकाबला किया। लुटेरों ने राइफल छीनकर फायरिंग की और फरार हो गए।
2 min read
Google source verification

सीकर

image

Akshita Deora

Jul 27, 2026

Sikar Jewelry Showroom Firing

घटना के बारे में बताता गार्ड का फोटो: पत्रिका

Sikar Jewelry Showroom Firing: सीकर शहर के हृदय स्थल शहर का सबसे वीआइपी रोड सिल्वर जुबली रोड स्थित ज्वैलरी शोरूम पर रविवार सुबह दिनदहाड़े डकैती का प्रयास करने के घटनाक्रम को हम चश्मदीद हथियारबंद गार्ड सद्दीक मोहम्मद की जुबानी बता रहे हैं। गार्ड सद्दीक मोहम्मद बोले कि पहले एक युवक मोटरसाइकिल बाहर खड़ी कर मोबाइल पर बात करते हुए सड़क पर बाहर दो चक्कर काटे। युवक अंदर आया और ज्वैलरी देखने लगा। उसके पीछे दो लुटेरे आए और वे भी बैठकर ज्वैलरी देखने लग गए। कुछ मिनटों बाद फिर तीन लुटेरे आए।

उन्होंने आते ही मुझ पर पिस्टल तानकर मेरी राइफल छीन ली लेकिन मैं उनका मुकाबला करने से पीछे नहीं हटा। पहले से अंदर बैठे हुए तीनों लुटेरे भी उठकर मेरी तरफ दौड़े। करीब पांच लुटेरों के हाथों में पिस्टलें थीं, उन्होंने कार्मिकों पर पिस्टल तान दी। एक लुटेरे ने मेरी पीठ पर पिस्टल की बट से हमला किया लेकिन मैं फिर भी उनका मुकाबला करता रहा। शोरूम के कार्मिक ने भी मेरा सहयोग करते हुए लुटेरों को पकड़ना चाहा। दो लुटेरे कार्मिकों को पिस्टल दिखाकर लूट का प्रयास करने लगे लेकिन विफल होते देख जींस व लाल शर्ट पहने एक बदमाश फायरिंग करते हुए तीन मोटरसाइकिलों पर स्टेशन की ओर भाग छूटे। सभी लुटेरे शोरूम में करीब साढ़े तीन मिनट रुके।

14 टीमें बनाईं, जल्द आरोपियों को पकड़ लेंगे: आइजी राहुल प्रकाश

जयपुर रैंज आइजी राहुल प्रकाश ज्वैलरी पर एक घंटा 20 मिनट तक रुके। उन्होंने एसपी प्रवीण नायक नूनावत व सीओ राजेश कुमार सहित शोरूम मैनेजर, सुरक्षागार्ड, कार्मिकों से पूरा घटनाक्रम जाना। उन्होंने बताया कि पुलिस ने काफी इनपुट जुटा लिए हैं, जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ लेंगे। जिलेभर में 14 पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

सीकर के साथ ही आसपास के जिलों व राजस्थान के अन्य जिलों में भी लुटेरों की तलाश कर रहे हैं। घटना के तुरंत बाद जिलेभर में ए श्रेणी की नाकाबंदी करवाई। लुटेरों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें आसपास के जिलों में पुलिस टीमें भेजी गई हैं। जल्द ही लुटेरों को पकड़ लेंगे।
प्रवीण नायक नूनावत, पुलिस अधीक्षक, सीकर

आरोपियों को जल्द पकड़े पुलिस

दिनदहाड़े लूट की घटना का प्रयास का हम विरोध करते हैं। लुटेरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही सभी छोटे-बड़े दुकानदार व व्यापारी अपने प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं।
संजीव नेहरा, अध्यक्ष, सीकर जिला उद्योग एवं व्यापार महासंघ

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग