26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलग-अजग दुर्घटनाओं में दो मासूम घायल

एक ऑटो ने मारी टक्कर तो एक गिरी छत से
less than 1 minute read
Google source verification

image

vikram ahirwar

Dec 11, 2015

रतलाम।
स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर अलग-अलग दुर्घटना में दो मासूम घायल होकर गुरुवार को जिला अस्पताल पहुंचे। घायलों का उपचार इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।

तीसरी मंजिल से गिरी बालिका

पुलिस ने बताया कि सम्यक रेजीडेंसी निवासी जयभारत मशीनरी के मालिक रवि गुगलिया की दो वर्षीय बेटी आरोही घर पर खेल रही थी। इसी दौरान असंतुलित होकर तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। घायल बालिका को परिजनों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में शाम करीब चार बजे भर्ती कराया। बालिका के सिर पर गहरी चोट लगी है।

ऑटो ने बालिका को मारी टक्कर

राजीव नगर निवासी खुशबू (6) पिता सुभाष उसकी मां रेखा के साथ मांगलिक कार्य में गई थी। सुबह करीब 12 बजे ऊंकाला रोड स्थित बड़े गणपति मंदिर पर खुशबू सड़क किनारे खेल रही थी। इसी दौरान ऑटो ने मासूम को टक्कर मार दी। ऑटो बच्ची के पेट पर से गुजर गया। गंभीर हालत में परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रैफर कर दिया।