10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब बछड़े संग गाय पहुंची ओटी…

जिला अस्पताल �स्वास्थ्य सेवा��"ं को लगा लापरवाही का रोग

less than 1 minute read
Google source verification

image

Lalit Saxena

Oct 20, 2015

शाजापुर. जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को ढर्रा पटरी से उतर चुका है। इसका जीता जागता उदाहरण सोमवार को देखने को मिला। जब एक गाय बछड़े संग बगैर रोक-टोक जिला अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर गेट तक पहुंच गई। आेटी से पहले प्रसूति वार्ड, जनरल वार्ड भी आते हैं। गाय को रोकने की जहमत किसी कर्मचारी ने नहीं उठाई। कहने को यहां सिक्युरिटी गार्ड भी है, लेकिन वह भी कुछ करता नहीं दिख रहा है। स्थिति यह है कि आधे घंटे तक गाय अस्पताल में घूमती रही। इसके बाद जाकर गार्ड की नजर उस पर पड़ी, फिर उसे निकाला गया।

हो सकता था हादसा
करीब आधे घंटे तक गाय अस्पताल बिल्डिंग में रही। इसके बाद उसे निकाल दिया गया। वैसे कोई हादसा नहीं हुआ, लेकिन यहां मरीजों के साथ ही प्रसूताएं भी अपना चैकअप कराने पहुंची थी। एेसे में उनके साथ कोई भी अप्रिय घटना होने से गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ सकता था। फिलहाल देखने वाली बात है कि इस घटना पर अस्पताल प्रशासन क्या एक्शन लेता है। क्योंकि ज्यादातर मामलों में आश्वासन के बजाय कुछ नहीं मिलता।

विवादों से नाता पुराना
जिला अस्पताल का विवादों से पुराना नाता है। कभी गार्ड और अटेंडरों की बीच अवैध वसूली के कारण मारपीट करने के आरोप लगते हैं तो कभी प्रसूताओं से अभद्र व्यवहार के। लेकिन इसके बाद भी कोई जिम्मेदार ध्यान नहीं देता। एेसा ही मामला सोमवार को हुआ, जब मरीज के परिजनों से अभद्रता हुई। मामला समझाइश के बाद शांत हो गया।

पीछे के गेट पर हमेशा ताला लगा रहता है। आज किसी ने ताला खोला होगा इस कारण गाय अस्पताल में आ पहुंची। अस्पताल के गार्डों को वार्निंग दी जाएगी। इसके बाद भी लापरवाही दिखती है तो नोटिस दिया जाएगा।�
- डीएस वर्मा, सिविल सर्जन, शाजापुर

ये भी पढ़ें

image