25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या की दीपावली-६: आज होगा राज्याभिषेक, खड़ाऊं पहनेंगे भगवान राम

सरयू तट पर साधुओं की टोली दीपक सजा रही है। दीपावली पर मजहब की दीवारें ढह गई हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 18 Oct 2017, 12:28 PM IST

diwali puja

ayodhya ramleela

दीपावली पर्व में कुछ ही घंटे बाकी हैं। पूरी अयोध्या राममय हो चुकी है। हर गली रंग-बिरंगी झिलमिल रोशनी से सराबोर है। कहीं तोरणद्वार बन रहे हैं तो कहीं रथों को सजाया जा रहा है। सरयू तट पर साधुओं की टोली दीपक सजा रही है। दीपावली पर मजहब की दीवारें ढह गई हैं। तोरणद्वार सजाने से लेकर शहर की दीवारों में रंग भरने तक का काम हिंदू-मुस्लिम मिलकर कर रहे हैं।

अयोध्या के तमाम मुस्लिम परिवारों की रोजी-रोटी यहां आने वाले दर्शनार्थियों से जुड़ी है। हिमायत उल्ला बताते हैं कि इस बार उन्हें खड़ाऊं बनाने का काम कुछ ज्यादा मिला है। खुशी दोगुनी इसलिए भी है क्योंकि भगवान राम इस बार उन्हीं की बनाई खड़ाऊं पहनने वाले हैं। बाबू बाजार के जुम्मन मियां और उनके परिवार को राम के दरबार के कई किरदारों को खड़ाऊं और माला पहनाने का काम मिला है।

जुम्मन कहते हैं हमें भी दिवाली के जश्न का इंतजार है। जब राम अयोध्या के राजा थे तो हमारे भी राजा हुए। सरयू के किनारे रहने वाले बबलू खान का परिवार पीढ़ी दर पीढ़ी मोहल्ले के मंदिर में दीपावली पर राम दरबार सजाने का काम करता आया है। बबलू कहते हैं कि इस बार उत्साह और धूम ज्यादा है। बाबरी मस्जिद मुकदमे के पैरोकार हाजी महबूब कहते हैं कि अयोध्या में तो दीवाली हमेशा धूमधाम से मनती है। खुशी इस बात की है कि इस बार की दिवाली देश-दुनिया देखेगी। मुस्लिम समुदाय पूरी शिद्दत से तैयारी में जुटा है।

विदेशी मेहमान निकालेंगे मोक्षदायिनी यात्रा
अयोध्या में इस समय करीब 500 विदेशी मेहमान भी मौजूद हैं। सरयू नदी के किनारे से निकलने वाली मोक्षदायिनी यात्रा कनक भवन से ऋणमोचन घाट होते हुए राम की पैड़ी स्थित नागेश्वर नाथ मंदिर में समाप्त होगी। इस यात्रा के दौरान विदेशी मेहमानों को अयोध्या के बारे में बताया जाएगा।

उडऩखटोले से उतरेंगे सीता-राम
बुधवार को होने वाले कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सात बजे हेरिटेज वाक के साथ होगी। दोपहर एक बजे से शोभा यात्रा निकलेगी इसमें ट्रकों पर बने मंच पर 11 झाकियां रहेंगी। जिनमें रामजन्म से लवकुश लीला तक के दृश्य होंगे। अपराह्न चार बजे राम, लक्ष्मण और सीता के साथ फैजाबाद हवाई पट्टी से हेलीकॉप्टर से रामकथा पार्क पहुंचेंगे। जहां उप्र के राज्यपाल राम नाईक और सीएम योगी आदित्यनाथ खड़ाऊं लेकर उनकी अगवानी करेंगे। रामदरबार लगेगा और भगवान राम का राज्याभिषेक किया जाएगा। शाम छह से १.७१ लाख दिये जलाए जाएंगे।