16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घरों में लगाइये ये पौधे, कभी नहीं आएगी किसी चीज की कमी

पेड़-पौधों का हमारे जीवन में महत्वपुर्ण स्थान है। हम पेड़ -पौधों के बिना नहीं रह सकते,क्योंकि पेड़ पौधे हमारे वातावरण को साफ- सुथरा रखते है

3 min read
Google source verification

image

Shankar Sharma

Dec 09, 2017

Plants

पेड़-पौधों का हमारे जीवन में महत्वपुर्ण स्थान है। हम पेड़ -पौधों के बिना नहीं रह सकते,क्योंकि पेड़ पौधे हमारे वातावरण को साफ- सुथरा रखते है तथा हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।। जिससे हम सांस लेते है। घर में पेड़ -पौधे लगाने से घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है।अगर हम अपने घर पर ये पौधे लगायेंगे तो हमारे घर में किसी भी चीज की कमी नहीं आएगी।

Tulsi plant

तुलसी का पौधा - तुलसी के पेड़ को हमारे देश में सबसे पवित्र माना गया है। हमारे घरों में तुलसी के पेड़ को भगवान की तरह पूजा जाता है। सुबह- शाम तुलसी के पेड़ की पूजा- पाठ की जाती है। धार्मिक अनुष्ठानों में भी तुलसी का उपयोग किया जाता। सर्दी- जुखाम लगने पर पर तुलसी के पत्तो को काम में लिया जाता है। घर में तुलसी का पौधा होने से घर में नकारात्मक विचार नहीं आते। घर में तुलसी का पौधा होने से घर में किसी प्रकार की कमी नहीं आती। तुलसी भगवान विष्णु का सबसे प्रिय थी।

Neem Ka Ped

मीठे नीम का पौधा- मीठे नीम का पौधा घर में लगाने से घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है। मीठे नीम को लगाने से शनि, राहु और केतु तीनों खुश रहते हैं। यह पौधा हमें आसानी से कहीं भी मिल जाता है।

Amla tree

आंवले का पौधा- आंवले का हमारे जीवन में बहुत महत्वपुर्ण हिस्सा है। आंवले को एक औषधीय पौधा भी कहा जाता है। आंवले से कई प्रकार की दवाईयां भी बनती है। आंवले का पौधा लगाने से हमारे घर में लक्ष्मी जी वास बना रहता है। ऐसी मान्यता है कि आंवले के पौधे में भगवान कृष्ण और विष्णु का वास होता है। हम इस आंवले के पौधे को गमले या जमीन कहीं पर भी लगा सकते है।

Harsingar Tree

हरसिंगार या पारिजात वृक्ष- पारिजात का वृक्ष देवताओं को सबसे ज्यादा प्रिय है, क्योंकि इसके फूलों की महक से वातावरण खुशबूमय बना रहता है। इस पेड़ की उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई है। पारिजात के पेड़ की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसे छुने मात्र से सारी थकान मिट जाती है। इस पेड़ को घर में लगाने से घर में देवताओं का वास बना रहता है।

banana-plant

केले का पेड़ -हिन्दू धर्म में केले के पेड़ को भी बड़ा पूजनीय माना गया है। क्योंकि यह मान्यता बताई जाती है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। केले के पेड़ की गरूवार को घरों में पूजा की जाती है। केले की पूजन करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद घर पर सदैव बना रहता है। केले के पेड़ को घर के ईशान कोण में लगाना चाहिए।

Shami Tree

शमी का पौधा- शमी का पौधा भगवान गणेश जी सबसे प्रिय पौधा माना गया है। शमी के पेड़ की पूजा करने से घर में शनि की महादशा का प्रकोप नहीं होता है। शमी के पौधे को ऐसे स्थान पर लगाना चाहिए की घर से निकलते वक्त दाहिनी और पड़ता हो।