14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैलाश पर्वत पर दिखी भगवान शिव की परछाई, आप भी देखें फोटोज

सोशल मीडिया पर कैलाश पर्वत की कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें भगवान शिव की छाया दिखाई दे रही है

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

May 09, 2016

kailash mansarovar yatra

kailash mansarovar yatra

इन दिनों सोशल मीडिया पर कैलाश पर्वत की कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें पहाड़ों पर भगवान शिव की छाया स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। बताया जाता है कि ये फोटोज गूगल अर्थ से ली गई हैं तथा ऊंचाई से देखने पर कैलाश पर्वत पर भगवान शिव की परछाई दिखाई देती है।

बताया जाता है कि सबसे पहले इन फोटोज को वर्ष 2015 में एक यूट्यूब यूजर ने अपलोड किया था। इसके बाद ये फोटोज सोशल मीडिया पर फैल गई। हाल के दिनों में अमरनाथ यात्रा के चलते ये फोटोज एक बार फिर वायरल हो गई है। अकेले यूटयूब पर ही इन फोटोज को 11 हजार से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है, जबकि फेसबुक पर 2 हजार से ज्यादा बार लोग शेयर और लाइक कर चुके हैं।

इस कारण बनती हैं ऐसी आकृतियां
आसमान में तैरते बादल अलग-अलग आकृतियां बनाते हैं। पृथ्वी से ज्यादा ऊंचाई होने के कारण इन आकृतियों की परछाईं जमीन पर नहीं दिखाई देती हैं। परन्तु पहाड़ों पर बादलों की परछाईं बिल्कुल स्पष्ट दिखाई देती हैं। इन्हीं परछाईयों को लोगों द्वारा अलग-अलग कल्पनाओं और भावनाओं से जोड़ दिया जाता है। धार्मिक होने पर इनकी फोटोज वायरल हो जाती है।

यहां है कैलाश पर्वत
कैलाश पर्वत अमरनाथ यात्रा पर जाते समय रास्ते में आता है। तिब्बत की हिमालय रेंज में स्थित है। इसके पश्चिम तथा दक्षिण में मानसरोवर एवं रक्षातल झील हैं। मान्यता है कि कैलाश पर्वत ही भगवान शिव का निवासस्थान है। यहीं से भारत, नेपाल, पाकिस्तान तथा बांग्लादेश की जीवनदायिनी नदियां ब्रह्मपुत्र, सिन्धु, सतलुज नदियां निकलती है।

http://img.patrika.com/upload/images/2016/05/09/om-parvat-573022d9afa67_l.jpg