ग्वालियर। शिवालयों में शिवलिंग की जलहरी का आमतौर पर मुख उत्तर दिशा की ओर होता है। हालांकि, कुछ स्थानों पर दक्षिणमुखी शिवलिंग भी देखने को मिल सकते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित गोविंदेश्वर महादेव शिवालय में दुनिया का सबसे अनोखा शिवलिंग है। इस शिवलिंग की खासियत है कि भक्त इसें अपनी सहूलियत के अनुसार किसी भी दिशा में घुमा सकते हैं। यानी यह शिवलिंग चारों दिशाओं में घूमता है।