
जानिए कहां स्थित हैं विश्व की सबसे बड़ी शिव की 9 प्रतिमाएं
हिन्दू धर्म में सावन माह ( sawan month ) का विशेष महत्व है। इस माह में देवों के देव महादेव की पूजा की महत्ता है। सावन महीने में लोग कांवड़ यात्रा पर भी जाते हैं। साथ ही भगवान शिव ( Lord Shiva ) को प्रसन्न करने के लिए सावन सोमवार का व्रत रखते हैं।
ये भी पढ़ें- सावन 2019 : तो इस वजह से सोमवार के दिन होती है भगवान शिव की पूजा
वैसे तो शिव भक्त भगवान शिव के बारे में जानने के लिए बहुत ही उत्सुक रहते हैं। साथ ही मंदिरों के बारे में भी जानन चाहते हैं। आज हम आपको बताएंगे विश्व की 9 सबसे बड़ी शिव प्रतिमा के बारे में। तो आइये जानते है कि कहां है विश्व की 9 सबसे बड़ी प्रतिमा...
कैलाशनाथ महादेव : कैलाशनाथ महादेव की मूर्ति नेपाल के चित्तपोल सांग जिला के भक्तापुर में स्थित है। इसकी ऊंचाई लगभग 143 फुट है।
मुरुदेश्वरा : भगवान शिव की दूसरी बड़ी मूर्ति कर्नाटक के कन्नड़ जिला के भटकल तहसील के मुरुदेश्वरा मंदिर में स्थित है। इसकी ऊंचाई लगभग 123 फुट है।
मंगल महादेव : महादेव की यह प्रतिमा मॉरीशस के गंगा झील के पास स्थापित की गई है। इस मूर्ति की ऊंचाई लगभग 108 फुट है। इसे मॉरीशस का पवित्र स्थान माना जाता है।
हर की पौड़ी : यह मूर्ति हरिद्वार में गंगा नदी के किनारे स्थित है। इसकी ऊंचाई लगभग 100 फुट है। यहां पर हर शाम हजारों दीपक जलाए जाते हैं और शिव की पूजा की जाती है।
शिवगिरि महादेव : यह मूर्ति कर्नाटक के बीजापुर नामक स्थान पर स्थित है। इसकी ऊंचाई 85 फुट है। इस मूर्ति को 2006 में स्थापित किया गया था।
नागेश्वर महादेव : भगवान शिव की विशालकाय मूर्ति नागेश्वर मंदिर में स्थित है। यह भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह 82 फुट ऊंची और 25 फुट चौड़ी है। इसी ऊंचाई की एक मूर्ति मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर में भी स्थापित है। ओंकारेश्वर भी भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से है।
कचनार महादेव : इस मूर्ति की ऊंचाई लगभग 76 फुट है। यह मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के कचनार शहर में स्थित है। यहां पर 12 ज्योतिर्लिंगों की प्रतिकृतियां भी बनाई गई है।
कैम्प फोर्ट शिव मूर्ति : इस मूर्ति की ऊंचाई करीब 65 फुट है। इस मूर्ति में भोलेनाथ पद्मासन की मुद्रा में बैठे हुए हैं। यह मूर्ति कर्नाटक में है।
बेलीश्वर महादेव : यह मूर्ति ओडिशा के भंजनगर नामक स्थान पर स्थित है। इस मूर्ति की ऊंचाई 61 फुट है।
Updated on:
27 Jul 2019 02:20 pm
Published on:
27 Jul 2019 02:16 pm
बड़ी खबरें
View Allमंदिर
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
