15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Top 5 Richest Temple In India: ये हैं देश के सबसे धनी मंदिर, बद्रीनाथ मंदिर का खजाना भी कम नहीं

सबसे धनी व्यक्ति (Richest Man) के बारे में आप जानते हैं, लेकिन क्या आपको पता है देश का सबसे धनी मंदिर (richest temple in india) कौन है। आइये बताते हैं बद्रीनाथ मंदिर उत्तराखंड समेत देश के प्रमुख मंदिरों में कितना खजाना है। कई धनी मंदिरों के पास तो आजकल के धन कुबेरों से भी अधिक संपत्ति है।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jan 19, 2023

rich_temple.gif

Richest Temple In India

Richest Temple In India: भारत अपनी सॉफ्ट पॉवर के लिए दुनिया भर में मशहूर है, यानी भारत की कला, संस्कृति, प्राचीन सभ्यता का दुनिया लोहा मानती है। लेकिन भारत एक और चीज के लिए दुनिया भर में ख्यातिप्राप्त है, वो है भारत के धनी मंदिर (Richest Temple In India) ।

आंध्र प्रदेश का तिरुपति बालाजी मंदिर हो या केरल का पद्मनाभ स्वामी मंदिर ये अपनी धन संपत्ति के लिए मशहूर है। उत्तराखंड का बद्रीनाथ मंदिर (Badrinath mandir Uttarakhand Khazana ) भी अपने खजाने के लिए मशहूर है, जिसे हर साल सर्दी में बद्रीनाथ से जोशीमठ उत्तराखंड लाया जाता है।


पद्मनाभ स्वामी मंदिरः केरल में स्थित पद्मनाभ स्वामी मंदिर (Padmnath Swami Mandir) है। यह मंदिर भगवान विष्णु के अवतार पद्मनाभ स्वामी का है, इसमें भगवान की शेष नाग पर अनंत शयन यानी योग मुद्रा में मूर्ति है। फोर्ब्स मैग्जीन की एक रिपोर्ट के अनुसार इस मंदिर के पास एक अरब डॉलर से अधिक है, जबकि इसमें मंदिर की कई संपत्तियां नहीं शामिल हैं।


तिरुपति बालाजी मंदिरः आंध्र प्रदेश में भगवान वेंकटेश्वर का मंदिर तिरुमला तिरुपति देवस्थानम जिसे तिरुपति बालाजी मंदिर (Tirupati Balaji Temple) के नाम से जाना जाता है। यह भारत के सबसे धनी मंदिर में से एक है, कुछ समय पहले इस देवस्थान की संपत्ति ढाई लाख करोड़ आंकी गई (tirupati balajis net worth) थी।


वैष्णो देवी मंदिरः माता वैष्णो देवी (Vaishno Devi Temple) का यह गुफा मंदिर कटरा बेस कैंप से 12 किलोमीटर की दूरी पर 5200 फिट की ऊंचाई पर है। मान्यता है माता वैष्णो देवी की पूजा से माता हर मनोकामना पूरी करती हैं। कई रिपोर्ट के अनुसार इस मंदिर को हर साल करीब 500 करोड़ रुपये का दान मिलता है।

ये भी पढ़ेंः Amrit Sidhi Yog: भूमि, वाहन खरीदने के लिए कर लें अमृत सिद्धि योग का इंतजार, इस समय न शुरू करें ये शुभ काम

शिरडी साई मंदिरः शिरडी साई मंदिर देश के सबसे धनी मंदिरों (Shiradi Sai Temple) में से एक है। महाराष्ट्र में मुंबई से 250 किलोमीटर की दूरी पर शिरडी में स्थित इस साई मंदिर में दुनिया भर के लोग दर्शन करने आते हैं। इस मंदिर की देख रेख करने वाले शिरडी साई बाबा संस्थान को हर साल करीब 360 करोड़ दान मिलता है।


सिद्धि विनायक मंदिरः मुंबई में स्थित भगवान गणेश का यह मंदिर भी अपनी सिद्धियों के लिए जाना जाता है। कहा जाता है कि इस मंदिर (Siddhi Vinayak Temple) को हर साल 125 करोड़ रुपये तक का दान मिलता है।

अन्य धनी मंदिरों में से कुछ और के ये नाम हैं।


सबरीमाला मंदिरः केरल का ही सबरीमाला मंदिर (Sabarimala Temple Kerala) भी अपने खजाने के लिए जाना जाता है। यह भगवान अयप्पा का मंदिर है, हर साल इस मंदिर में करीब 100 करोड़ का दान मिलता है।


बद्रीनाथ मंदिरः जोशीमठ उत्तराखंड से कुछ किलोमीटर दूर स्थित भगवान विष्णु का बद्रीनाथ मंदिर (Badrinath Temple Uttarakhand) भी देश के धनी मंदिरों में से एक है। शीतकाल में भगवान बद्रीनाथ जोशीमठ (Joshimath) लाए जाते हैं तो उनका खजाना भी यहां नृसिंह मंदिर जोशीमठ (Narsingh Mandir) में शिफ्ट कर दिया जाता है। मंदिर के खजाने में नगदी के अलावा 30 क्विंटल चांदी, 45 किलोग्राम से अधिक सोना और अन्य जेवरात हैं।