16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tennis News

NEWS BALL : टेनिस स्टार मैक्नामारा के निधन से राष्ट्रमंडल टेटे में भारत की जीत तक की टॉप-10 खेल की खबरें देखें

एक महीने के भीतर हिमा दास के पांच गोल्ड जीतने पर मिल रही है बधाइयां राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत मशहूर खेल और बॉलीवुड हस्तियों किया सैल्यूट

Google source verification

1. एमएस धोनी को कश्मीर में ट्रेनिंग की मिली इजाजत
जनरल बिपिन रावत ने दी धोनी दो परमिशन
धोनी को आर्मी ट्रेनिंग से होंगे बहुत फायदे
आर्मी ट्रेनिंग से बढ़ेगा धोनी का फिटनेस लेवल
मानसिक दबाव से भी उबर पाएंगे धोनी

2. हिमा दास को पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी बधाई
हिमा दास ने एक महीने में जीता है 5वां गोल्ड मेडल
बॉलीवुड जगत से अमिताभ बच्चन ने दी बधाई
सचिन तेंदुलकर ने भी हिमा दास को दी बधाई
400 मीटर की रेस में हिमा ने जीता था आखिरी गोल्ड मेडल

3. पाक पीएम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को सर्वश्रेष्ठ बनाने का किया दावा
अमरीका के वाशिंगटन डीसी में पाक मूल के लोगों को संबोधित किया
कहा- पाक टीम को सर्वश्रेष्ठ बनाने पर कर रहे हैं काम
अगले विश्व कप तक पाकिस्तान टीम हो जाएगी सर्वश्रेष्ठ
इस विश्व कप में पाकिस्तान का रहा था निराशाजनक प्रदर्शन

4. विश्व कप के दौरान काफी तनाव में थे जोस बटलर
उन्हें लगा था कि इंग्लैंड WC नहीं जीता तो वह कभी खेल नहीं पाएंगे
भारत के मैच से पहले टीम के मनोचिकित्सक यंग से मिले थे
उन्हें लोगों का भी था डर, लोग उन्हें चोकर्स कहेंगे
उन्होंने कहा कि चार साल की मेहनत पर फिर जाता पानी

5. आखिरी मैच में वेस्टइंडीज-ए को हराकर इंडिया-ए 4-1 से सीरीज जीता
रितुराज, शुभमान और श्रेयस ने लगाया अर्धशतक
237 रनों के लक्ष्य को 33 ओवर में ही हासिल कर लिया
वेस्टइंडीज-ए की ओर से अम्बरीस और रदरफोर्ड ने लगाया अर्धशतक
नवदीप, दीपक और राहुल चाहर ने लिए दो-दो विकेट

6. पूर्व विंबलडन युगल चैम्पियन मैक्नामारा का निधन
ऑस्ट्रेलिया के 64 साल के पीटर कैंसर से पीड़ित थे
पीटर ने पाल मैक्नैमी के साथ बनाई थी सफल जोड़ी
1983 में विश्व रैंकिंग में सातवां स्थान हासिल किया था
इन दोनों ने मिलकर तीन ग्रैंड स्लैम खिताब जीते थे

7. जापान ओपन में अपना पहला मैच मंगलवार को खेलेंगी सिंधु
पहला मुकाबला चीन की हेन यूई के खिलाफ
सिंधू ने इस साल नहीं जीता है एक भी खिताब
इसी हफ्ते इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में मिली थी हार
भारत की सायना नेहवाल भी इस टूर्नामेंट में ले रही हैं भाग

8. गोल्फ : ओपन चैम्पियनशिप में संयुक्त 51वें स्थान पर रहे शुभंकर
किसी ओपन टूर्नामेंट में यह उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन
आज ही शुभंकर अपना 23वां जन्मदिन भी मना रहे हैं
शुभंकर ने चार राउंड में 70, 72, 77 और 68 स्कोर बनाया
आयरलैंड के शेन लॉरी ने यह ट्राफी अपने नाम की

9. इंडियन सुपर लीग में खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉलर विडोसिक
मिडफील्डर डारियो विडोसिक ने एटीके से किया करार
विडोसिक ने 2009 में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी
अपना पहला मैच उन्होंने जापान के खिलाफ खेला था
एटीके दो बार जीत चुकी है आईएसएल


10. राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस में भारत ने किया क्लीन स्वीप
सभी वर्गों का स्वर्ण पदक किया अपने नाम
भारत ने चैंपियनशिप में सात स्वर्ण पदक जीते
इसके अलावा 5 रजत और 3 कांस्य पदक पर भी जमाया कब्जा
यह भारत का अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हैं