10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ATP Ranking: नडाल और वोज्नियाकी शीर्ष पर बरकरार, देखें टॉप टेन की लिस्ट

ताजा जारी एटीपी रैंकिंग में राफेल नडाल और कैरोलिना वोज्नियाकी शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं। हालांकि फेडरर अब नडाल के काफी करीब आ गए हैं।

2 min read
Google source verification
Caroline Wozniacki and nadal

नई दिल्ली। आस्ट्रेलियन ओपन में चोट के कारण बाहर होने के बावजूद स्पेन के स्टार टेनिस प्लेयर राफेल नडाल वर्ल्ड टेनिस रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं। हालांकि अब उनकी बढ़त कम हो गई है। आस्ट्रेलियन ओपन में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्विट्जरलैंड रोजर फेडरर नडाल के काफी नजदीक पहुंच चुके हैं। वहीं महिला वर्ग में डेनमार्क की कैरोलिन वोज्नियाकी शीर्ष पर बरकरार है।

पुरुष वर्ग की रैंकिंग
स्पेन के राफेल नडाल सोमवार को जारी ताजा एटीपी पुरुष एकल रैंकिंग में 9,760 अंकों के साथ पर शीर्ष पर बने हुए हैं। रोजर फेडरर दूसरे स्थान पर काबिज हैं। 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर को नडाल से आगे निकलने के लिए केवल 155 अंकों की आवश्यकता है। क्रोएशिया के मारिन सिलिक 4,960 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं जबकि बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव चौथे स्थान पर काबिज हैं। स्पेन के पाब्लो कैरेंनो बुस्ता अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोटरो से पीछे 10वें स्थान कायम हैं।

टॉप टेन एटीपी रैंकिंग इस प्रकार है :

1. राफेल नडाल (स्पेन) 9,760 अंक

2. रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड) 9,605

3. मारिन सिलिक (क्रोएशिया) 4,960

4. ग्रिगोर दीमित्रोव (बुल्गारिया) 4,630

5. अलेक्जेंडर ज्वेरेव (जर्मनी) 4,610

6. डोमिनिक थीम (ऑस्ट्रिया) 4,060

7. डेविड गॉफिन (बेल्जियम) 3,460

8. जैक सॉक (अमेरिका) 2,880

9. जुआन मार्टिन डेल पोटरो (अर्जेटीना) 2,815

10. पाब्लो कारेर्नो बुस्ता (स्पेन) 2,705


महिला वर्ग की रैंकिंग
कैरोलिन वोजनियाकी ताजा रैंकिंग में पहले पायदान पर बरकार हैं। जबकि जर्मनी की जूलिया जॉरजेस पहली बार शीर्ष-10 में शामिल हुई हैं। साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने वाली वोजनियाकी ने 2012 के बाद पहली बार पिछले सप्ताह डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची थीं। उन्होंने रोमानिया की सिमोन हालेप की जगह ली थी। जर्मनी की जॉरजेस दो पाएदान उपर चढ़कर 10वें पाएदान पर पहुंच गई जबकि फ्रांस की क्रिस्टिना म्लाडेनोविच शीर्ष 10 से बाहर हो गई हैं।

टॉप टेन रैंकिंग इस प्रकार से हैं :

1. कैरोलिन वोजनियाकी (डेनमार्क ) 7,965 अंक

2. सिमोन हालेप (रोमानिया) 7,616

3. एलीना स्विटोलिना (यूक्रेन) 5,835

4. गार्बिने मुगुरुजा (स्पेन) 5,690

5. करोलिना प्लिस्कोवा (चेक गणराज्य) 5,445

6. जेलेना ओस्तापेंको (लातविया) 5,000

7. कैरोलिन गार्सिया (फ्रांस) 4,495

8. वीनस विलियम्स (अमेरिका) 4,277

9. एंजेलिक कर्बर (जर्मनी) 3,031

10. जूलिया जॉरजेस (जर्मनी) 2,900